Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

खाद की किल्लत ने किसानों को कहां पहुंचा दिया? सरकारी दफ्तरों के बजाय पंडा के दरबार में लगा रहे अर्जी

Woman Express
Last updated: October 22, 2026 2:13 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Vidisha News 1
SHARE

मध्य प्रदेश में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, यह कोई नई खबर नहीं है. हर साल फसल बोने के समय सोसायटियों और खाद संग्रहालयों में किसानों को खाद नहीं मिलती और फिर मजबूरी में उन्हें इधर-उधर से दोगुने दाम पर खाद की बोरियां खरीदनी पड़ती है. खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान अब अधिकारियों और सरकारी दफ्तरों की जगह पंडा-पुजारियों से अर्जी लगा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

ग्यारसपुर तहसील की घटना
ये घटना एमपी के विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के ग्राम ओलिंजा की बताई जा रही है. गांव में विजयादशमी यानी दशहरे के मौके पर भुजरिया विसर्जन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस दौरान गांव के सभी लोग ठाकुर बाबा के स्थान पर एकत्रित होते हैं. जहां पर गांव के पंडा जवाहर सिंह कुशवाह से लोग अपने-अपने मन की मुराद पूरी करवाने के लिए अर्जी लगाते हैं. ग्रामीण मान्यता के अनुसार पंडा भगवान से कहकर उनकी इच्छाएं पूरी करवाते हैं. इसी दौरान एक किसान पंडा के पास खाद की अर्जी लेकर पहुंचा.

पंडा से किसान पूछ रहे मुहूर्त
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से खाद वितरण होता है. कई किसान दिन भर लाइन में लगे रहते हैं लेकिन उनको खाद नहीं मिल पाता. पंडा के सामने पहुंचे एक किसान ने कहा कि “महाराज, मैं बहुत परेशान हो गया हूं मुझे खाद मिलेगा भी या नहीं और अगर मिलेगा तो कब मिलेगा.” इस पंडा ने इस पर कुछ मंत्र पढ़े और किसान को खाद मिलने का मुहूर्त बता दिया. हालांकि ये सब ग्रामीणों की मान्यता के अनुसार ही हुआ. पंडा के द्वारा बताए गए समय पर किसान को खाद मिला या नहीं इसकी जानकारी नहीं हैं.

एमपी में खाद की किल्लत
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में रबी की बुवाई और फसल के लिए यूरिया और डीएपी (DAP) खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं. रबी फसल की बुवाई से पहले सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ मांग अधिक होने पर सीमित मात्रा (जैसे एक-एक बैग) में खाद का वितरण किया जा रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

indore news 8
MADHYA PRADESH

गरबा खेलने पहुंची नाबालिग से कथित बदसलूकी, BJP नेता कमल चौहान का वीडियो सामने आने से विवाद

October 17, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 09T083241.843
MADHYA PRADESH

ग्वालियर में प्रशासनिक हड़कंप! कलेक्टर ने एक झटके में 19 पटवारियों को किया निलंबित, जानिए क्या रही वजह

October 9, 2026
shahdol distric hospital
MADHYA PRADESH

अस्पताल में मरीज को बंद कर लगाया ताला? घंटों तक बाहर निकलने के लिए गुहार लगाता रहा शख्स

October 16, 2026
bhopal news 6
MADHYA PRADESH

DRI Action: भोपाल ISBT पर बड़ा खुलासा, ट्रॉली बैग में मिले क्रिस्टल मेथामेफेटामाइन के 11 पैकेट

October 21, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?