Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

इंसानियत शर्मसार! लव मैरिज करने वाली महिला का मौत के बाद भी हुआ सामाजिक बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Woman Express
Last updated: July 31, 2026 2:07 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Untitled design 2026 07 31T133239.240 11zon
SHARE

Ambikapur: सरगुजा मुख्यालय अंबिकापुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को प्रेम विवाह करने की ऐसी सजा मिली कि मौत के बाद भी समाज और परिजनों ने उसे स्वीकार नहीं किया. महिला के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए न तो परिवार आगे आया और न ही समाज के लोग, जिसके बाद अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने पहल करते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

महिला का मौत के बाद भी हुआ सामाजिक बहिष्कार
जानकारी के अनुसार, शंकरनगर निवासी सावित्री बाई के पहले पति की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी. इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा से एक अन्य व्यक्ति से प्रेम विवाह कर लिया था. इस विवाह के बाद समाज के लोगों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया था और परिवार से भी उनका रिश्ता लगभग समाप्त हो गया था. अब सावित्री बाई की मृत्यु के बाद भी सामाजिक बहिष्कार की यह स्थिति बनी रही. उनके अंतिम संस्कार के लिए न तो परिजन आगे आए और न ही समाज के लोगों ने जिम्मेदारी ली. काफी देर तक अंतिम संस्कार नहीं होने की स्थिति बनी रही.

महापौर ने कराया अंतिम संस्कार
मामले की जानकारी मिलने पर अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था कराई और महिला को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दिलाई.

यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है. प्रेम विवाह जैसे व्यक्तिगत निर्णय के कारण किसी महिला का जीवनभर सामाजिक बहिष्कार और फिर मृत्यु के बाद भी सम्मानजनक अंतिम संस्कार से वंचित रह जाना संवेदनशील सामाजिक सोच पर प्रश्नचिह्न लगाता है. फिलहाल यह मामला पूरे अंबिकापुर में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग भी इस घटना को समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए ऐसी मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राजधानी रायपुर के महिंद्रा शोरूम में 10.24 लाख की ‘बुकिंग ठगी’, टीम लीडर ग्राहकों से अपने खाते में जमा कराता रहा रकम

July 20, 2026
12 लाख की ठगी 780x470 1
Chhattisgarh

12 लाख की ठगी: IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा, छात्रा से 12 लाख की ऑनलाइन ठगी

July 31, 2026
Patna Crime
Chhattisgarh

Bilaspur: चंदा मांगने घर में घुसी चोर, महिला को बेहोश किया, फिर मंगलसूत्र-पायल लेकर हुई फरार

August 19, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 02T122228.647
Chhattisgarh

CG Bastar Fighter Recruitment: 5 हजार पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, स्थानीय भाषा जानने वालों को मिलेंगे बोनस अंक

September 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?