Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में हाथियों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वन क्षेत्रों में 20 फीट ऊपर होंगी बिजली लाइनें

Woman Express
3 Min Read

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने करंट से हाथियों की लगातार हो रही मौतों के मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने वन एवं ऊर्जा विभाग से जवाबदेही तय करने और जंगल क्षेत्रों में बिजली के तारों को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही बिजली विभागं को मामले में शपथ पत्र मांगा गया है।

वन क्षेत्रों में बिजली लाइनों की ऊंचाई 20 फीट करने के निर्देश
इसमें भारत सरकार की 2020 की गाइडलाइन का पालन करने गया है। इसमें जंगलों से जो तार उपर से गुजरे हैं उनकी ऊंचाई 20 फीट करनी है तो जो तार नीचे जमीन पर हैं उन्हें हटाया जाना है। हाईकोर्ट ने केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुरूप वन क्षेत्रों में ढीली और झुकी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने, तारों की ऊंचाई बढ़ाने तथा 11 केवी और एलटी लाइनों में कवर्ड कंडक्टर लगाने जैसे उपायों पर जोर दिया है।

अवैध करंट वाले तारों पर रोक और सोलर सिंचाई को बढ़ावा
गौरतलब है कि, पिछली सुनवाइयों के दौरान हाईकोर्ट ने वन्यजीवों की करंट से बढ़ती मौतों पर गंभीर चिंता जताई और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से विस्तृत शपथपत्र मांगा था। 31 अगस्त 2026 को कोर्ट में पेश किए गए रिकॉर्ड के अनुसार, वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी संवेदनशील हाथी विचरण क्षेत्रों में नंगे तारों की जसेह इंसुलेटेड केबल लगाने, ढीले तारों को कसने और ट्रांसमिशन लाइनों में सुधार करने के लिए संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। सरकार ने कोर्ट को बताया कि हाथी प्रभावित गांवों में अवैध बिजली के तार या बाङ्न लगाने के लिए मुनादी कराई जा रही है और किसानों को बिजली पंप के बजाय सोलर पैनल आधारित सिंचाई अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

लगातर सामने आती रहीं हैं घटनाएं
ध्यान रहे कि सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर और बिलासपुर वन क्षेत्रों में कभी ढीली लाइनों तो कभी खेतों या बोरवेल के लिए बिछाए गए अवैध तारों/बाड़ के संपर्क में आने से हाथियों की मौत की घटनाएं सामने आती रही हैं। हाईकोर्ट इस जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई कर रहा है। इसमें उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसवामुंडा जंगल में एक 8 वर्षीय हथिनी का शव मिलो, जिसकी मौत खेत की फसल बचाने के लिए बिछाए गए अवैध बिजली तार की चपेट में आने से हुई थी। कोरबा वनमंडल के एक नाले में भी एक हाथी मृत पाया गया, जिसमें शुरुआती तौर पर करंट लगने की आशंका जताई गई। रायगढ़ जिले में दो हाथियों के शव नदी में तैरते मिले थे, जिनकी मौत भी करंट लगने से होने की पुष्टि हुई और इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *