Advertisement Carousel

रायपुर में आधी रात बैंक का अलार्म बजते ही मचा हड़कंप, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

Woman Express
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के सदानी दरबार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में गुरुवार देर रात अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में तैनात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रात 2 बजे बजने लगा बैंक का अलार्म
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच बैंक में अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने लगा। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, थाना प्रभारी अभनपुर आशीष यादव और माना थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई।

बैंक मैनेजर को दिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही इमरजेंसी अलार्म बजने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाकर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों से अवगत कराया गया। विशेष रूप से बैंक के पीछे के हिस्से में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और अन्य सुरक्षा संबंधी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी रात्रि गश्त
रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंक, एटीएम तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं त्वरित रिस्पॉन्स के परिणामस्वरूप क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिल रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *