Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

शराब के लिए पैसे मांगे, आरक्षक ने किया इनकार तो टूट पड़े 5 बदमाश! रास्ते में रोककर पीटा, बाइक में भी की तोड़फोड़

Woman Express
Last updated: September 15, 2026 11:12 am
Woman Express
Share
2 Min Read
webp 55 1
SHARE

CG News: रतनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक पर सीपत क्षेत्र के ग्राम भिल्मी में पांच युवकों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले आरक्षक के सिर पर हाथ से वार किया, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया. इसके बाद शराब पीने के लिए रुपए मांगे. रुपए नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी, हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की.

Advertisement Carousel
× Advertisement

बाइक में की तोड़फोड़
बदमाशों ने आरक्षक की बाइक में भी लाठी मारकर तोड़फोड़ कर दी. मामले में सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरक्षक आकाश डोंगरे ग्राम झलमला शिव चौक का रहने वाले हैं. वह 13 सितंबर की रात रतनपुर थाने में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे.

रात करीब साढ़े 10 बजे भिल्मी में कोटवार के घर के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचे थे, तभी अमित वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, अनिल कुमार रजक, जोयल वर्मा और नीरज वर्मा ने उसका रास्ता रोक लिया.

चलती बाइक से गिरे, उठने पर फिर मारा
आरक्षक के रुकते ही अनिल रजक ने उसके सिर पर हाथ से वार कर दिया. इससे वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए. उठने के बाद उन्होंने मारने का कारण पूछा तो पांचों आरोपी शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे. आरक्षक ने रुपए नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. गाली देने से मना करने पर आरोपी भड़क गए और हाथ-मुक्के, लात और लाठी से हमला कर दिया.

मारपीट के दौरान आरोपियों ने आरक्षक की बाइक में भी लाठी से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पांचों आरोपी वहां से भाग निकले. घटना के बाद उन्होंने सीपत थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

aambedkar ilaaj
Chhattisgarh

दिल की तीनों प्रमुख नसों में 90% तक ब्लॉकेज का खतरा, शुगर 500 पार… रायपुर के डॉक्टरों ने की जटिल CABG सर्जरी

September 1, 2026
Highcourt Bilaspur
Chhattisgarh

निलंबन के बाद सिर्फ लघु दंड? तो कर्मचारी को मिलेगा पूरा वेतन! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला

September 15, 2026
Untitled design 2026 06 08T100949.261
EntertainmentChhattisgarh

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत और CM साय होंगे शामिल

June 8, 2026
sai 2
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह जी से मिले, प्रदेश के हालात से कराया अवगत…

June 29, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?