Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

अब 18 से कम उम्र में बाइक-स्कूटी चलाई तो खैर नहीं! रायपुर में परिवहन विभाग सख्त, स्कूल-कॉलेजों को जारी हुआ आदेश

Woman Express
Last updated: September 12, 2026 3:36 pm
Woman Express
Share
1 Min Read
nabalig karrvaai
SHARE

रायपुर. राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने रायपुर के सभी स्कूल और कॉलेज प्रबंधन को पत्र जारी कर 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों (नाबालिगों) के दोपहिया वाहन चलाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

विभाग के नए आदेश के तहत अब स्कूलों और कॉलेजों के परिसरों या आसपास यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है, तो मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. खास बात यह है कि इस नियम के उल्लंघन पर केवल विद्यार्थियों पर ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों पर भी गाज गिर सकती है.

सड़क हादसों पर लगाम लगाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षण संस्थानों को विशेष जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके जरिए अभिभावकों को यह समझाइश दी जाएगी कि वे अपने नाबालिग बच्चों को स्कूल या कॉलेज आने-जाने के लिए दोपहिया वाहन बिल्कुल न दें. परिवहन विभाग का मानना है कि इस पहल से शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Surguja 1
Chhattisgarh

आयुष्मान योजना की जांच बनी विवाद की वजह! निजी अस्पतालों ने खोला मोर्चा, नोडल अधिकारी को हटाने की मांग

July 23, 2026
rape
ChhattisgarhCrime

CG में रिश्ता शर्मसार : पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

May 24, 2026
deur
Chhattisgarh

मानसून में छत्तीसगढ़वासी कर रहे है घुमने की तैयारी तो ये हो सकते हैं अच्छे ऑप्शन… 2 दिन में हो जाएगा जाना-आना

June 11, 2024
sai
NewsChhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेत

September 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?