Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में EV सफर होगा और आसान, हर 25 किलोमीटर पर मिलेगा चार्जिंग स्टेशन; 100 KM पर हाई-स्पीड चार्जिंग

Woman Express
Last updated: October 3, 2026 1:36 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
EV charging station
SHARE

EV charging station: छत्तीसगढ़ में EV वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, राज्य में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है. इसी वजह से अब साय सरकार चार्जिंग सुविधाओं के नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी में है. प्रदेश सरकार ने नई पहल की शुरुआत करते हुए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत नगर निगम इलाकों में दो और चार पहिये वाले वाहनों के चार्जिंग के लिए 25 से 30 नए EV चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसल लिया है. वहीं चर्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए अब जगहों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सरकार के इस नए कदम से EV वाहन चालकों को गाड़ी चार्ज करने के लिए कहीं दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा.

Advertisement Carousel
× Advertisement

25KM पर चार्जिंग सेंटर बनाए जाएंगे
सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है. नए EV चार्जिंग सेंटर खोलने के लिए जमीनों और सड़कों का चयन किया जा रहा है. इसके तहत हाईवे और मुख्य सड़कों पर हर 25 किलोमीटर की दूरी पर एक चार्जिंग सेंटर बनाया जाएगा. वहीं सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई सड़क 30 मीटर से कम चौड़ी है, तो वहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित नहीं किए जाएंगे. इसके अलावा, शहरों में जरूरत के हिसाब से सक्षम प्राधिकारी के मंजूरी के बाद ही चार्जिंग पॉइंट लगाए जा सकेंगे.

छत्तीसगढ़ में नई EV चार्जिंग नियम
इसके तहत हर चार्जिंग पॉइंट पर दो चार्जर उपलब्ध होंगे, जिससे एक साथ दो गाड़ियां चार्ज हो सकेंगी. लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों के लिए हर 100 किलोमीटर पर हाई-स्पीड चार्जिंग की व्यवस्था की गई है. इस सुविधा को लागू करने के लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग ने ‘छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984’ में जरूरी बदलाव किए हैं, जिसकी ऑफिशियल अधिसूचना भी जारी हो चुका है. इन नए नियमों में CNG स्टेशनों और बड़ी इमारतों में बेहतर इंटरनेट सुविधाएं देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

चार्जिंग स्टेशन के लिए सुरक्षा और जगह के नियम
चार्जिंग सेंटर को चालू करने से पहले फायर ब्रिगेड और सुरक्षा विभाग से NOC लेना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही स्टेशन के सभी सामानों को सुरक्षा के तय नियमों के अनुसार ही लगाना होगा. जो कंपनी यह सुविधा देगी उसे वहां 24 घंटे बिजली और मीटर की व्यवस्था रखनी होगी.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

aambedkar ilaaj
Chhattisgarh

दिल की तीनों प्रमुख नसों में 90% तक ब्लॉकेज का खतरा, शुगर 500 पार… रायपुर के डॉक्टरों ने की जटिल CABG सर्जरी

September 1, 2026
Bilaspur Traffic 1
Chhattisgarh

बिलासपुर में गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक अलर्ट! 24-25 सितंबर को इन रास्तों से बचकर निकलें

September 24, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 22T125132.885
Chhattisgarh

₹10 हजार का बिल बना विवाद की वजह! Bilaspur के लिट बार में युवती पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

September 22, 2026
cm1 1
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सौगात, खातों में पहुंची ₹1,000 की राशि

August 26, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?