Raipur: राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के लिए अंतरिम सूची जारी, 55 खिलाड़ियों को किया गया चयनित

Woman Express
3 Min Read

Raipur: छत्तीसगढ़ खेल संचालनालय ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के लिए अंतरिम सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 55 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न खेल सम्मानों के लिए चयनित किया गया है.

Advertisement Carousel

खास बात यह है कि इस बार पहली बार पात्र खिलाड़ियों द्वारा अर्जित अंकों को भी अंतरिम सूची में शामिल किया गया है, जिससे चयन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता देखने को मिलेगी. राज्य खेल अलंकरण के तहत शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान समेत अन्य खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. सूची जारी होने के बाद दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया है. दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी. राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को प्रस्तावित है.

23 अगस्त तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
खिलाड़ियों को जारी लिस्ट पर दावा-आपत्ति करने के लिए 23 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है. इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

संचालनालय के अनुसार तय तारीख और समय के बाद मिलने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. ऐसे में जिन खिलाड़ियों को अपने नाम, अंक या चयन को लेकर कोई आपत्ति है, उन्हें 23 अगस्त तक अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी.

पहली बार पात्र खिलाड़ियों के अंक भी लिस्ट में
जारी अंतरिम लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें खिलाड़ियों के नाम के साथ उन्हें मिले अंक भी बताए गए हैं. इससे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर मिले अंकों को देख सकेंगे.

लिस्ट में अलग-अलग पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों को उनके खेल और प्रदर्शन के आधार पर मिले अंक दर्ज हैं. उदाहरण के तौर पर शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार की लिस्ट में बिलासपुर के विकास कुमार को आर्चरी में 47 अंक, बालोद के किरण पिस्ता को फुटबॉल में 37 अंक और रायपुर की दीपांशी नेताम को फेंसिंग में 7 अंक दिए गए हैं. इसी लिस्ट में नॉन-ओलंपिक खेलों और पैरा खेलों के खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं. कबड्डी, सॉफ्ट टेनिस, नेटबॉल और पैरा एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *