Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

मां बनने की खुशी अगले ही दिन मातम में बदली! बेटे को जन्म देने के 24 घंटे बाद महिला दारोगा ने तोड़ा दम

Woman Express
Last updated: September 17, 2026 2:44 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
ranchi news 3
SHARE

रांची। झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की बुधवार सुबह रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को ही उन्होंने ऑपरेशन के जरिए एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के करीब 24 घंटे बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें कई अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान रिम्स में उनकी मौत हो गई।

Advertisement Carousel
× Advertisement

ऑपरेशन के बाद सामान्य थी हालत
परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा कच्छप को मंगलवार सुबह प्रसव के लिए तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी।

परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे अचानक सुमित्रा को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उनकी स्थिति बिगड़ने लगी।

एक के बाद एक अस्पताल ले गए परिजन
तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें तत्काल देवनिका अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां तत्काल डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण इलाज शुरू नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए वहां भी भर्ती नहीं किया गया।

इसके बाद परिजन सुमित्रा को लेकर रिम्स पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बुधवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

गिरिडीह जिला बल में थी पोस्टिंग
सुमित्रा कच्छप की पोस्टिंग गिरिडीह जिला बल में थी। वह झारखंड हाईकोर्ट में कोर्ट नोडल पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया।

पुलिस एसोसिएशन ने उठाए इलाज पर सवाल
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने सुमित्रा की मौत को लेकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। एसोसिएशन का कहना है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें समय पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी।

एसोसिएशन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अगर इलाज में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इलाज में लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

2020 Election Speech Case
National

2020 के चुनावी भाषण मामले में अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पुनर्विचार याचिका भी हुई खारिज

August 3, 2026
tiranga
NewsNational

बारिश के बीच तिरंगे के साथ बुलेट पर निकले CM मोहन यादव, बच्चों संग पैदल चले; दिखा देशभक्ति का अलग अंदाज

August 9, 2026
Brij Bhushan Sharan Singh
National

‘माफी मांगता हूं…’, हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर पलटे पूर्व सांसद बृजभूषण

July 22, 2026
webp 16 1
National

‘मम्मी कहती थी मर जा, तो लो मैं मर गया…’, 20 साल बड़ी भाभी के प्‍यार में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘आई लव यू’

July 31, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?