Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

पटवारी की ‘फर्जीवाड़ा फैक्ट्री’ पर पुलिस का शिकंजा! जमीन के दस्तावेजों से जुड़े लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

Woman Express
Last updated: September 2, 2026 5:17 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 02 at 3.47.05 PM
SHARE

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र से जमीन फर्जीवाड़े से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कापू पुलिस ने जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े के दो गंभीर मामलों में फरार चल रहे तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किया है। इन उपकरणों के जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस के अनुसार, पहला मामला पण्डो जनजाति की जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि पटवारी राकेश साय की भूमिका संदिग्ध रही और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पण्डो जनजाति की जमीन को गैर-आदिवासी व्यक्ति के नाम दर्ज कराया गया। इसके बाद उक्त जमीन की बिक्री भी कराए जाने का आरोप है।

वहीं, दूसरा मामला ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय जमीन से संबंधित है। इस मामले में शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर उसे निजी लोगों के नाम अंतरण किए जाने तथा बाद में उसकी रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आई है। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज किया था, जिसके बाद से तत्कालीन पटवारी राकेश साय फरार चल रहा था।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्रवाई
एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को सूचना मिली कि राकेश साय अपने ग्राम गनपतपुर में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया है। पुलिस अब इन उपकरणों की जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में इनका इस्तेमाल हुआ था या नहीं। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया में आरोपी की भूमिका और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश और संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Ath uddam
NewsBusinessChhattisgarhWoman Empower 1

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! 250 महिला उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस बढ़ाने का प्रशिक्षण

October 26, 2026
Vijay Sharma Statement
Chhattisgarh

झीरम केस के फैसले पर सियासी वार-पलटवार! विजय शर्मा बोले- ‘सबूत थे तो जांच एजेंसी के सामने क्यों नहीं रखे?’

September 18, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 08T100221.187
Chhattisgarh

मुंगेली कलेक्टर का अनोखा फैसला! खुद की 3 फाइलें लेट हुईं तो अपनी जेब से भरा अर्थदंड

October 8, 2026

CG News: 15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में होगा ‘उल्लास महाचौपाल’, नवसाक्षरों और पूर्व नक्सलियों की प्रेरक कहानियां होंगी साझा…

August 6, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?