Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

SIR में नाम छूट गया? टेंशन नहीं! चुनाव आयोग 20 राज्यों में चलाएगा विशेष अभियान, ऐसे जुड़वा सकेंगे नाम

Woman Express
Last updated: October 2, 2026 12:58 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Delhi SIR
SHARE

ECI Special Campaign: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर चुनाव आयोग ने 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विशेष अभियान’ चलाने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ‘विशेष अभियान’ के माध्यम से उन सभी नामों को सूची में जोड़ना चाहता है, जो किसी कारणवश मतदाता सूची में छूट गए हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को Form 6 में भी बदलाव किया था. Form 6 का इस्तेमाल नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने यह भी जानकारी दी कि जिन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां पर छूटे हुए नामों और नए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

सूची में छूटे और नए नाम जुड़वाने वालों को मौका
इसके लिए सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को पत्र भेजा गया है. जिसमें बताया गया कि अभियान में Form 6 के पुराने और सामान्य फॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. चुनाव आयोग के दोनों आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने इस मामले को लेकर मई में आपत्ति भी जताई थी. हालांकि, अब 29 सितंबर को स्पष्ट कर दिया गया कि 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR पूरी तरह हो चुकी है, लेकिन पहली बार वोट देने वाले और मतदाता सूची में छूटे लोगों को Form 6 के माध्यम से नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा.

गलती से छूटे नामों का पता लगाया जाएः ECI
बैठक में यह भी कहा गया था कि SIR से पहले और SIR के बाद की मतदाता सूचियों की तुलना की जाए. इसके साथ ही पता लगाया जाए कि कोई व्यक्ति गलती से तो नहीं छूट गया. ऐसे मतदाताओं के घर जाकर उनकी सारी जानकारी ली जाए और उनसे Form 6 भरवाया जाए. इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो राजनीतिक दलों और उनके बूथ लेवल एजेंटों की भी मदद ले सकते हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

jpsc protest 2 1
National

JPSC-JSSC विवाद: दिशोम गुरु की पुण्यतिथि पर छात्रों का श्रद्धांजलि मार्च, 5 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे

August 4, 2026
IGCY2
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगा कोई संरक्षण

August 21, 2026
Delhi Police Families PC
National

‘मेरे पिता घर आए तो यूनिफॉर्म खून से लाल थी’, CJP प्रोटेस्ट में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने पूछा- कब मिलेगा इंसाफ?

July 31, 2026

IRCTC का 4 रात 5 दिन का महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर टूर पैकेज, जानें किराया, सुविधाएं और यात्रा की पूरी डिटेल्स

August 7, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?