Advertisement Carousel

MP TET को लेकर बड़ा अपडेट! CTET पास शिक्षकों को राहत, 5 अक्टूबर तक भरना होगा आवेदन

Woman Express
3 Min Read

MP TET Exam guidelines: मध्य प्रदेश में होने वाली टीईटी की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर बताया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा किसे देनी और किसे नहीं. ये परीक्षा अब माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. आइए जानते है कि विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में क्या-क्या है.

किसे देनी होगी परीक्षा?
शिक्षा विभाग द्वारा टीईटी परीक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार जिन टीचर्स ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें ये TET ककी परीक्षा दोनी अनिवार्य है. इस परीक्षा में सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक स्तर (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक)माध्यमिक स्तर (उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 2) के शिक्षक शामिल रहेंगे.

इन शिक्षकों को नहीं दोनी होगी परीक्षा
वहीं जिन्होंने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास की है उन्हें ये टीईटी की परीक्षा नहीं देना होगा. हालांकि इसमें अशासकीय विद्यालय (Private School) के प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में पढाने वाले शिक्षक भी TET पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे.

गाइडलाइन के मुताबिक, परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से होगी. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 रहेगी. वहीं शिक्षक जिस जिले में कार्यरत है, उसे उसी जिला मुख्यालय का परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जायेगा. पांढुर्ना एवं मऊगंज के शिक्षक पूर्व जिलों में यथा छिंदवाडा एवं रीवा जिले के केन्द्र पर ही सम्मिलित हो सकेंगें.

किसी जिले में परीक्षार्थियों की संख्या अत्यंत कम होने की स्थिति में समीपवर्ती जिले या संभागीय स्तर पर परीक्षा केन्द्र आवंटन का अधिकार एमपी बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा.

एमपी बोर्ड आयोजित करेगा परीक्षा
गौरतलब है कि टीईटी परीक्षा एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी. करीब डेढ़ लाख शिक्षक TET के दायरे में आ रहे हैं. हालांकि अब तक करीब 19 हजार फॉर्म भरे जा चुके हैं. शिक्षक संगठन लगातार गाइड लाइन जारी करने की मांग कर रहे थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *