Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, LIVE वीडियो के दौरान चली गोलियां

Woman Express
Last updated: October 13, 2026 1:08 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Parminder Singh Jhotta 1
SHARE

Parminder Singh Jhotta Murder: पंजाब में किस तरह ड्रग्स पैर पसार रहा है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. आए दिन ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई और ड्रग्स के सिडिंकेट की खबरें सामने आती ही रहती हैं. इन सब के बीच अब ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. झोटा मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक थे. उन पर गोली से हमला मेडिकल स्टोर के मालिक ने किया. ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारी गईं, जिसमें एक गोली उनके सीने के पार हो गई.

Advertisement Carousel
× Advertisement

परव‍िंदर स‍िंह लंबे समय से पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ में आवाज उठा रहे हैं. वह न केवल लोगों को नशा न करने के लिए जागरूकता का काम करते थे. इसके साथ-साथ वह नशा बेचने के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद भी किया करते थे. यही वजह है कि उनका पहले भी कई बार विवाद हो चुका है.

कब हुआ परमिंदर सिंह पर गोली से हमला?
परमिंदर सिंह को खबर मिली थी कि बठिंडा इलाके में कई मेडिकल स्‍टोर्स पर ड्रग्स बेचा जा रहा है. इसी को लेकर वह मेडिकल स्टोर पर स्टिंग ऑपरेशन करने पहुंचे थे. इस दौरान वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव थे. स्‍ट‍िंग के दौरान ही उनकी और मेडिकल संचालक के बीच पहले जमकर बहस हुई. बहस के दौरान ही मेडिकल स्टोर वाले ने एक्टिविस्ट झोटा पर गोली चला दी. गोली इतने नजदीक से चलाई गई कि परमिंदर सिंह के आर पार हो गई.

गोलीबारी की यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. गोली लगने के बाद जब उन्हें मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

क्‍या है हत्‍या के पीछे की वजह?
पुलिस के मुताबिक साल 2023 में परविंदर झोटा ने नशा बेचने की वजह से इसी दुकानदार के गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया था. जिस वजह से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी. शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो इसी को लेकर इस घटना को मेडिकल स्टोर के संचालक अश्विनी ने गोली चलाई है. पुलिस की मानें तो अश्विनी इस समय फरार है. उसे पकड़ने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं.

दूसरी तरफ झोटा की हत्‍या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल है. यही वजह है कि आस पास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

PM V jpg 1280x720 4g
National

PM Matru Vandana Yojana: इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं 6000 रुपए, बेहद आसान है आवेदन प्रक्रिया

July 16, 2024
lady
National

युवक फसा हसीना के जाल में : युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत , जान बचा कर भागा युवक…..

June 29, 2024
photo with logo
National

पत्नि की जिद्द दोनों को पड़ी भारी….

July 3, 2024
Visaar News 63 1
National

8 साल पुराने मारपीट केस में चंद्रशेखर आजाद पर कोर्ट का एक्शन, NBW जारी; संपत्ति कुर्क करने का आदेश

October 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?