MP News: मध्य प्रदेश के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को अब दो नए चीते मिल गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सगार जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को छोड़ा. इन दोनों को व्योम और नीरा नाम दिया गया. दोनों चीतों को कूनों नेशनल पार्क से नौरादेही लाया गया है.
इन चीतों के लिए मुहली रेंज में 5 बोमा तैयार किए गए हैं. टाइगर रिजर्व के करीब 439 हेक्टेयर क्षेत्र में चीतों को सुरक्षित रखने और उनकी निगरानी का इंतजाम किया गया है. रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करीब 100 साल बाद फिर चीते लौटे हैं.
