Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

क्या 2027 में चुनाव लड़ेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी संग मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

Woman Express
Last updated: September 21, 2026 11:02 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Jayant Chaudhary Mohammed Shami meeting
SHARE

UP Election 2027: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अब क्र‍िकेट के बाद के बाद राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. इस तरह की अटकलों के पीछे की वजह राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात मानी जा रही है. दोनों की यह मुलाकात रविवार को हुई. जिसकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद चर्चा होने लगी कि शमी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. इसके साथ ही वह अपनी जन्मभूमि अमरोहा से ही विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, शमी या RLD की तरफ से अभी तक चुनाव लड़ने या पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

अमरोहा से क्यों जुड़ा शमी का नाम?
मोहम्मद शमी मूल रूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. यही वजह है कि जयंत चौधरी से उनकी मुलाकात को अमरोहा की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. अमरोहा सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के महबूब अली लंबे समय से विधायक हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी.

शमी के परिवार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं पहले सामने आती रही हैं. अब जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद इन अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है.

शमी के चुनाव लड़ने की कितनी सच्चाई?
अभी तक इसे सिर्फ कयास ही माना जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में साफ कहा गया है कि शमी के चुनाव लड़ने की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि अमरोहा से शमी के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातें अफवाह केवल अटकलें ही हैं.

शमी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था. इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते रहे हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Prime Minister Narendra Modi
National

‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’

August 8, 2026
a 3 13
National

हापुड़ थाने में 25 वर्षीय सिपाही की मौत, 6 पन्नों के नोट ने बढ़ाई जांच की गुत्थी; मानसिक तनाव का भी जिक्र

September 14, 2026
citizen 1 1
National

Senior citizens को घर बैठे हर महीने मिलेंगे Rs 20,000 जानिए ब्याज और लाभ…..

July 4, 2024
lucknow janeshwar mishra park hit and run shahnawaz 1789553725
National

नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखा तो खुला कथित राज! लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, आरोपी गिरफ्तार

September 16, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?