Advertisement Carousel

IPL से पहले बड़ा उलटफेर! शमी की राजस्थान में एंट्री, सैम करन लखनऊ की टीम में हो सकते हैं शामिल

Woman Express
3 Min Read

Shami To Rajasthan Royals: आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले खिलाड़ियों की टीम अदला-बदली जारी है. इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच तीन खिलाड़ियों की मेगा ट्रेड डील फाइनल हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, LSG ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर एम. सिद्धार्थ को सैम करन के साथ ट्रेड कर दिया है. आगामी सीजन में शमी और सिद्धार्थ राजस्थान की जर्सी में नजर आएंगे. जबकि, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन लखनऊ की ओर से खेलते नजर आएंगे.

इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आगामी सीजन में गुजरात की ओर से खेलते नजर आएंगे. हालांकि इन खिलाड़ियों की ट्रेड डील को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. डील पर अंतिम फैसला 17 नवंबर को शाम 6 बजे से पहले किया जाएगा.

IPL 2026 में हैदराबाद से LSG में हुए थे शामिल
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदरबाद से 10 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था. आईपीएल 2026 में शमी LSG का हिस्सा थे और उन्होंने टीम के लिए उस सीजन में कुल 13 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए थे. जबकि सैम करन ट्रेड डील के तहत ही सीएसके से राजस्थान में गए थे. हालांकि, चोट के चलते वह उस सीजन खेल नहीं पाए थे. अब आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान ने करन को लखनऊ में भेजने का मन बना लिया है. इसी के साथ करन लखनऊ की कप्तानी के दावेदार भी बन गए हैं.

ऑल कैश डील में गुजरात में जाएंगे हर्षल
ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करने के लिए तैयार है. हैदराबाद इस डील के लिए पूरी तरह से कैश डील के लिए सहमत हो गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात 4 करोड़ रुपये में हर्षल को अपनी टीम में शामिल करेगी. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान SRH ने हर्षल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब फ्रेंचाईजी ने उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *