Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: 25 यात्रियों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल

Woman Express
Last updated: October 17, 2026 11:33 am
Woman Express
Share
2 Min Read
kota
SHARE

Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सीमलिया के पास 25 लोगों से भरी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. एक यात्री गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के मुताबिक 16 अन्य लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि सभी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खाटू श्याम जा रहे थे.

Advertisement Carousel
× Advertisement

एमपी के 8 लोगों की मौत
भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी व्यक्ति मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले थे. हालांकि इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है. मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही उनके करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं.

डॉक्टर्स का कहना है कि हादसे के समय ट्रैवलर की सीटों के बीच बुरी तरह दबने के कारण ज्यादातर घायलों के सिर में गंभीर चोट आई है. इसके साथ ही हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हुआ है. सबसे ज्यादा नुकसान आगे की ओर बैठने वाले यात्रियों को हुआ है.

कैसे हुआ हादसा?
अब तक ये मालूम नहीं चल पाया है कि आखिर हादसा कैसे हुआ? आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रैवलर की स्पीड बहुत तेज थी. बताया जा रहा है कि सवेरे अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो पाया था. हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी.

पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. घायलों को गाड़ी की खिड़की तोड़कर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. ट्रैवलर करीब 15 फीट गहरे नाले में गिर गई थी. क्रेन के सहारे से निकाल लिया गया है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Elon Musk Reliance
National

Starlink vs Jio: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस ने तोड़ी चुप्पी, कहा—प्रतिस्पर्धा का करते हैं स्वागत

October 16, 2026
Rajasthan 1
National

खनन लीज को लेकर खूनी संघर्ष! पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर लाठी-पत्थरों से हमला, जयपुर में मौत

October 12, 2026
ranchi bus accident
National

रांची में बारिश-आंधी का कहर! बच्चों से भरी बस पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बची मासूमों की जान

September 25, 2026
sudha 2
National

सुधा मूर्ति ने 30 सालों से क्यों नहीं खरीदी एक भी साड़ी, खुद किया खुलासा ; कशी से क्या कनेक्शन ?

July 7, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?