Advertisement Carousel

हत्यारे गिरफ्तार: बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड, पटना और बेंगलुरु से दो फरार आरोपित गिरफ्तार…

Woman Express
1 Min Read

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन चौक के बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपित विशाल चौबे को पटना और अंकित सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को पहले ही प्रयागराज से पकड़ा जा चुका है।

image 1
image 2
image 3

आरोपियों से पूछताछ जारी (हत्यारे गिरफ्तार)
11-12 जुलाई 2024 की दरमियानी रात संप्रेक्षण गृह में बंदियों द्वारा चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर, गला घोंटकर और बेरहमी से मारपीट कर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अन्य राज्यों में भेजी गई पुलिस टीमों ने यह सफलता हासिल की है, और अब केवल चौथे व अंतिम फरार आरोपी की तलाश जारी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले का विस्तार से खुलासा कर सकती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *