रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत और CM साय होंगे शामिल

Untitled design 2026 06 08T100949.261

रायपुर। राजधानी रायपुर आज फिल्मी दुनिया और राजनीति के एक खास संगम का गवाह बनने जा रही है। जोरा मॉल में शाम 5 बजे फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की टीम मीडिया और दर्शकों से भी संवाद करेगी। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित यह फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।

Advertisement Carousel

‘भारत भाग्य विधाता’ 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में कामा अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के साहस और समर्पण को दर्शाया गया है, जिन्होंने जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म उन गुमनाम नायकों की कहानी को पर्दे पर लाती है, जिनकी बहादुरी ने संकट की उस घड़ी में मानवता की मिसाल पेश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *