Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
ChhattisgarhCrime

रायपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 9 और 11 केस वाले दो बदमाश जिलाबदर, 6 जिलों में एंट्री बैन

Woman Express
Last updated: September 1, 2026 4:30 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
jilabadar
SHARE

रायपुर। आदतन एवं कुख्यात अपराधियों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर एवं लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आदतन अपराधियों विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर और ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे को जिलाबदर किया गया है। दोनों आरोपियों को रायपुर समेत छह जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदतन एवं असामाजिक आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गंभीर एवं लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने संबंधित पुलिस उपायुक्तों के प्रतिवेदन, आरोपियों के आपराधिक इतिहास, प्रकरणों में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के कथनों का परीक्षण करने के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर सहित समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।

विकास उर्फ भीम पर 9 मामले दर्ज
विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर, पिता रामसेवा मधुकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, शुक्रवारी बाजार, बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर वर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना उरला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अश्लील गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार रखने और जुआ खेलने जैसे गंभीर अपराधों के कुल 9 प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित होने तथा लोक शांति एवं जनसुरक्षा प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

आदेश के अनुसार, विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद की राजस्व सीमाओं से 3 माह के लिए निष्कासित किया गया है। इस अवधि में वह सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना उक्त जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

ओम दुबे के खिलाफ 11 आपराधिक मामले
ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे, पिता राजीव दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर, सरस्वती नगर, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर वर्ष 2017 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ थाना डी.डी. नगर में हत्या के प्रयास, मारपीट, अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आपराधिक अभित्रास, अवैध हथियार रखने और अवैध गांजा बिक्री जैसे गंभीर अपराधों के कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उसके आचरण में सुधार नहीं होने और उसके कृत्यों से आमजन में भय का वातावरण निर्मित होने के कारण उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

आदेश के अनुसार, ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद की राजस्व सीमाओं से 4 माह के लिए निष्कासित किया गया है। इस अवधि में वह सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना उक्त जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

chhattisgarh swine flu
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में Swine Flu का बढ़ता खतरा! एक दिन में 24 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार; रायपुर सबसे आगे

September 16, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 23T102737.719
Chhattisgarh

एक APK फाइल खोलते ही विधायक का WhatsApp हैक! संपर्कों को भेजे ₹76,000 मांगने वाले मैसेज

September 23, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 05T101253.581
Chhattisgarh

जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! महिला को ‘टोनही’ कहकर मारपीट, आम के पेड़ से साड़ी के सहारे बांधा

October 5, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 02T122228.647
Chhattisgarh

CG Bastar Fighter Recruitment: 5 हजार पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी, स्थानीय भाषा जानने वालों को मिलेंगे बोनस अंक

September 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?