Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

घर में मौत का डर दिखाया, पूजा के नाम पर लूटे गहने! रायपुर में साधु के वेश में 3 ठगों ने की 16 लाख की ठगी

Woman Express
Last updated: October 1, 2026 5:07 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
ganj thagi
SHARE

रायपुर. गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में साधु के वेश में पहुंचे तीन ठगों ने बीमारी ठीक करने और घर में अनिष्ट होने का डर दिखाकर एक गृहिणी से करीब 16 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी ठग ली.

Advertisement Carousel
× Advertisement

आरोपियों ने महिला को झांसे में लेने के बाद करीब छह महीने तक अलग-अलग समय पर घर पहुंचकर पूजा-पाठ के नाम पर जेवर लेते रहे. साथ ही किसी को जानकारी देने पर परिवार के सदस्यों की मौत होने की धमकी देकर महिला को चुप रखा. मामले की शिकायत के बाद गंज पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार रिपोर्टकर्ता जसवंत परमार (67), कंसल्टेंसी का काम करते हैं. 25 सितंबर की रात वह भिलाई स्थित अपने कार्यालय से घर लौटे तो पत्नी नैना परमार रो रही थीं. पूछताछ करने पर उन्होंने करीब छह महीने से चल रहे पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

बीमारी ठीक करने के नाम पर बनाया भरोसा
महिला के अनुसार मार्च में घर के पास तीन अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में पहुंचे थे. उन्होंने महिला की बीमारी और आंखों की तकलीफ के बारे में ऐसी बातें बताईं, जिससे उसे विश्वास हो गया कि वे उसकी परेशानी ठीक कर सकते हैं. इसके बाद महिला उन्हें घर के अंदर ले गई. आरोपियों ने बीमारी दूर करने के नाम पर पूजा-पाठ शुरू किया और पहले एक सोने की अंगूठी, करीब तीन ग्राम, तथा नौ हजार रुपये नकद ले लिए.

इसके बाद आरोपियों ने महिला को घर में अनिष्ट होने की बात कहकर डराना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि यदि पूजा-पाठ और बताए गए उपाय नहीं किए गए तो परिवार में किसी की मौत हो सकती है. डर के कारण महिला ने किसी अन्य परिजन को इसकी जानकारी नहीं दी.

हर 10-12 दिन में पहुंचते थे घर
आरोपियों ने महिला को अपने जाल में फंसाने के बाद हर 10-12 दिन में घर आना शुरू कर दिया. वे पूजा-पाठ और जेवर वापस करने का झांसा देकर धीरे-धीरे सोने के आभूषण लेते गए. इस दौरान उन्होंने पांच ग्राम की चेन, 12 ग्राम का हार, 40 ग्राम की चार चूड़ियां, 30 ग्राम का एक अन्य हार, 30-30 ग्राम के दो कंगन और 30 ग्राम का एक और हार अपने कब्जे में ले लिया. इस तरह आरोपियों ने महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और नकदी हासिल कर ली. इसकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है. फोन पर और गहनों की मांग से हुआ संदेह

पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर 2026 से आरोपियों ने महिला को फोन कर दोबारा गहनों की मांग शुरू कर दी. महिला ने जब बताया कि अब उसके पास देने के लिए कोई जेवर नहीं है, तब भी आरोपी लगातार दबाव बनाने लगे. इससे महिला को संदेह हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है. इसके बाद उसने अपने पति को पूरी घटना बताई.

पति को जानकारी मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

igvk1
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: एंडोस्कोप कैमरे से प्रश्नपत्र की तस्वीरें लेने का आरोप, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

August 23, 2026
WEB.jpg 2
National

Khan Sir Coaching Firing update: कोचिंग में नहीं हुई फायरिंग? अपने ही बयान से पलट गए खान सर, सड़कों पर हजारों छात्र, क्‍या है पूरी हकीकत

June 3, 2026
webp 2026 09 01T122244.625 1024x576 1
Chhattisgarh

Chhattisgarh Swine Flu: स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन! एक दिन में 46 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 344 पहुंची

September 10, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 21T140926.810
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी! दशहरा, दिवाली और विंटर वेकेशन की तारीखें तय

September 21, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?