Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

Khan Sir Coaching Firing update: कोचिंग में नहीं हुई फायरिंग? अपने ही बयान से पलट गए खान सर, सड़कों पर हजारों छात्र, क्‍या है पूरी हकीकत

Woman Express
Last updated: June 3, 2026 11:20 am
Woman Express
Share
3 Min Read
WEB.jpg 2
SHARE

Khan Sir Coaching Firing update: बिहार की राजधानी पटना मे मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब फेमस टीचर खान सर के कोचिंग पर हमले की खबर सामने आई. शुरुआत में दावा किया गया कि कोचिंग पर फायरिंग हुई है. जिसमें गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया है. इस तरह की बात खुद खान सर ने कही थी. हालांकि पुलिस ने फायरिंग को लेकर शुरुआत से ही इनकार किया है. अब इस मामले में खुद खान सर की तरफ से भी सफाई दी गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

खान सर ने घटना के बाद दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्‍होंने कहा कि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि सही से समझ नहीं आया. साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है.

उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां ऐसा माहौल था कि कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने वही कहा जो गार्ड ने बताया था. खान सर ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि ये सब नॉर्मल है. हालांकि, दर्ज कराई गई एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है. मतलब खुद खान सर ने मान लिया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है. टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि घटना में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है.

क्‍या है पूरा मामला?
गलार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ था. पहले उन्होंने 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए. पुलिस की मानें तो कुछ लोगों ने खान सर के सेंटर पर हमला किया था. इसमें सेंटर में तोड़फोड़ और गाली गलौज भी की गई थी.

DSP के मुताबिक, 10 से 12 की संख्या में आरोपी पैदल ही कोचिंग संस्थान पहुंचे थे. फुटेज में दूसरे संस्थान के गार्ड समेत कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

सड़कों पर उतरे छात्र
खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्टूडेंट्स की मांग है कि जब तक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी वो कोचिंग के बाहर से नहीं हटेंगे. छात्रों ने खान सर जिंदाबाद के नारे भी लगाए. हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी गई है. इसके अलावा खुद खान सर ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cm dr mohan yadav news
National

लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर: चार बड़ी योजनाओं में हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से भेजी रकम

July 5, 2024
Shashi Tharoor
National

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, 15 मिनट बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

July 18, 2026
Surendra Koli
National

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत! 2025 में जेल से आया था बाहर, हरिद्वार में फंदे से लटका मिला शव

September 18, 2026
qkivs218 supreme
NewsNational

Jantar-Mantar Protest Case: 129 FIR खत्म, अनुच्छेद 142 से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; CJP का दिल्ली मार्च टला

September 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?