Advertisement Carousel

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, Prasidh Krishna फिटनेस टेस्ट में नहीं हुए पास

Woman Express
2 Min Read

Prasidh Krishna Injured Ruled Out: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है. जिसका आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा जिनका चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था, वह इस सीरीज के लिए समय पर फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते वह बाहर हो गए हैं.

वनडे सीरीज से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
दरअसल बीसीसीआई ने ऐलान करते हुए बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए समय पर फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है. भारतीय पेसर हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, उन्हें मैचों के लिए तैयार होने के लिए जरूरी वर्कलोड बनाने के लिए और समय चाहिए होगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए थे चोटिल
प्रसिध कृष्णा 30 सितंबर को गुवाहाटी में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे.मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, उस मैच में वह केवल पांच ओवर ही फेंक पाए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. जिसके बाद फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन किया गया था.

ए टीम में मोहम्मद सिराज की एंट्री
इसी के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 31 अक्तूबर, 2026 से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए ODI स्क्वॉड का हिस्सा बने रहेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *