Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
International

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बढ़ी मुश्किलें! TCS-Infosys समेत 8 कंपनियों के PERM आवेदन पर रोक, कंपनी ने बताई अपनी स्थिति

Woman Express
Last updated: October 9, 2026 12:20 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
trump and tcs
SHARE

USA Immigration Policy: अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए बुरी खबर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कई कंपनियों पर शिकंजा कसा है. इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, विप्रो और HCL समेत आठ बड़ी टेक कंपनियों के नाम शामिल हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

अमेरिका ने इन कंपनियों को ग्रीन कार्ड से जुड़ी PERM प्रक्रिया से सस्पेंड कर दिया है. इस फैसले से अमेरिका में स्थायी निवास पाने की तैयारी कर रहे विदेशी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि, अमेरिका के इस फैसले के बाद अब TCS का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया कि इस कदम से उसके प्‍लान पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है.

अमेर‍िका ने अपने फैसले में क्या कहा?
अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक, इस कार्रवाई के दायरे में TCS, इंफोसिस, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी शामिल हैं. अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि कुछ कंपनियां विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही हैं, जिससे अमेरिकी नागरिकों के रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं. विभाग ने इन कंपनियों से जुड़े नए और लंबित PERM आवेदनों पर कार्रवाई रोकने की बात कही है.

क्या है PERM प्रोग्राम?
PERM अमेरिका में रोजगार के आधार पर ग्रीन कार्ड हासिल करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है. इसके तहत कंपनी को यह साबित करना होता है कि संबंधित पद के लिए योग्य अमेरिकी कर्मचारी उपलब्ध नहीं है. इसके साथ ही यह भी बताना होता है कि विदेशी कर्मचारी की नियुक्ति से अमेरिकी कर्मचारियों के वेतन और रोजगार पर असर नहीं पड़ेगा. इस प्रक्रिया पर रोक लगने से प्रभावित कंपनियों के जरिए ग्रीन कार्ड हासिल करने की राह में देरी और अनिश्चितता बढ़ सकती है.

TCS ने क्या कहा?
अमेरिकी फैसले के बाद TCS ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में उसकी भर्ती रणनीति स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार देने पर फोकस है. इसके लिए कैंपस भर्ती मॉडल का भी सहारा लिया जाता है. कंपनी ने बताया कि अमेरिका में उसके 31 ऑफ‍िसों और डिलीवरी सेंटरों के जरिए स्थानीय स्तर पर मजबूत वर्कफोर्स को तैयार किया गया है.

TCS ने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में उसके PERM आवेदनों की संख्या सिंगल डिजिट में रही है. कंपनी अगले पांच वर्षों में अमेरिका में 15,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना पर भी कायम है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

sunita
International

सुनीता विलियम्स कैसे बिता रही हैं स्पेस में अपना समय… नासा ने दी जानकारी, वापसी की तारीख पर भी दिया बयान…

July 20, 2024

इन बच्चियों ने अमेरिका में लहराया भारत का परचम, टैलेंट देख दुनिया कर रही सलाम, हर भारतीय को हो रहा गर्व

July 9, 2024
Imran Khan Ex Wife Marriage News
International

इमरान खान जेल में, पूर्व पत्नी जेमिमा ने रचाई दूसरी शादी! अरबपति कैमरन ओ’राइली के साथ नई जिंदगी शुरू

September 14, 2026
willium
International

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंस गईं! साल 2025 तक हो सकती है धरती पर वापसी, जानें क्या है नासा का नया प्लान

August 8, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?