Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
International

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंस गईं! साल 2025 तक हो सकती है धरती पर वापसी, जानें क्या है नासा का नया प्लान

Woman Express
Last updated: August 8, 2024 3:44 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
willium
SHARE

सुनीता विलियम्स : नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर लंबे समय तक अंतरिक्ष में रह सकती हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में अभी काफी लंबा वक्त लग सकता है। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का बयान सामने आया है। नासा ने कहा है कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ गए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की योजना बनाते समय सभी विकल्पों पर विचार किया गया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पांच जून को लेकर गया था। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। बोइंग स्टारलाइनर ने यह पहली उड़ान भरी थी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं।

space 1

नासा के अधिकारी ने बताया कि बोइंग स्टारलाइनर के अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी की योजना को तैयार करते समय सभी विकल्पों पर विचार किया गया है। उनमें एक विकल्प यह भी है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की 2025 में पृथ्वी पर वापसी हो सकती है। इस योजना में स्पेसएक्स भी शामिल है। कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच की तरफ से कहा गया कि नासा का मुख्य विकल्प विल्मोर और सुनीता को स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से वापस लाना है। लेकिन हमने यह सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई है कि हमारे पास दूसरे विकल्प खुले हों।

p arlor 3

स्टीव स्टिच की तरफ से यह भी बताया गया कि नासा एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि हम स्पेसएक्स के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे क्रू 9 पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहें। अगर जरूरत पड़ती है, तो बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स को क्रू 9 पर वापस भेजा जाएगा। इससे पहले नासा ने स्पेसएक्स क्रू 9 मिशन में देरी की घोषणा की और बताया कि इसके प्रक्षेपण को 25 सितम्बर तक टाल दिया गया है। इस मिशन को इसी महीने अगस्त में ही भेजा जाना था। यह चार क्रू मेंबर को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाएगा।

sunita 1

कब तक अंतरिक्ष से लौटेंगी सुनीता विलियम्स?

नासा के अधिकारी ने मिशन क्रू 9 के लॉन्च का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने स्टारलाइनर के अंतरिक्ष में फंसे दो यात्रियों को वापस लाने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य 2025 तक सुनीता विलियम्स और विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मिशन क्रू 9 के लिए ड्रैगन की स्थापना की गई है, जिससे उसमें लचीलापन हो। उस उड़ान पर सिर्फ दो यात्री ही उड़ान भरें और फिर हम फरवरी 2025 में चार क्रू सदस्यों को पृथ्वी पर वापस ला सकें। यह दोनों अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और सुनीता विलियम्स होंगे।

parlor 1 1

लेकिन उन्होंने कहा कि अभी तक इस योजना को मंजूरी प्रदान नहीं की गई है। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था। स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी नहीं हो पाई है। अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद इंजीनियर समस्या को ठीक करने और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

shivani
International

भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने हाथ में श्रीमद्भगवत गीता लेकर ली शपथ…

July 11, 2024
Donald trump 10
International

भारत को ट्रंप का नया झटका! US ने लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ

July 24, 2026

इन बच्चियों ने अमेरिका में लहराया भारत का परचम, टैलेंट देख दुनिया कर रही सलाम, हर भारतीय को हो रहा गर्व

July 9, 2024
Untitled design 33
International

रूस पर अमेरिकी सीनेट का बड़ा एक्शन! भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अब ट्रंप के हाथ में फैसला

August 8, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?