Single Post Advertisement

दिल्ली में पटाखों का अवैध कारोबार बेनकाब! मकान की दूसरी मंजिल पर चल रही थी फैक्ट्री, भारी मात्रा में सामान जब्त

Woman Express
2 Min Read

Delhi Illegal Firecracker Factory: दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 880 तैयार पटाखे, 600 अधबने पटाखे, 34 किलो संदिग्ध विस्फोटक पाउडर और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जब्त कर लीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 साल के मोहम्मद गोस्वामी, 24 साल के अरमान और 21 वर्षीय समीर के तौर पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकलपुरी इलाके के एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गोकलपुर गांव की एक मकान की दूसरी मंजिल पर छापेमारी की, यहां से 3 युवकों को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने में शामिल थे। पुलिस ने जब उनसे पटाखे बनाने और रखने से संबंधित लाइसेंस या परमिशन मांगी, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
पुलिस के मुताबिक मौके 34 किलो विस्फोटक पाउडर समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 डिब्बों में रखे 880 तैयार कोल्ड पायरो पटाखे, 600 अधबने पटाखे और 34 किलो विस्फोटक पाउडर बरामद किया। इसके अलावा पटाखों के खाली खोल,

भराई करने वाली एक मशीन, एक वजन मापने की मशीन और पैकेजिंग का सामान भी जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ करके अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *