Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

ब‍िहार के बांकीपुर में न‍ीतीश कुमार और लालू यादव की जमानत जब्‍त, कितने वोट मिले?

Woman Express
Last updated: August 4, 2026 11:05 am
Woman Express
Share
3 Min Read
prashant kishore 1
SHARE

Bankipur By-Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने जीत दर्ज कर ही है. सालों तक बीजेपी का गढ़ रहा बांकीपुर इस बार ढह गया. बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा करीब 19 हजार वोटों से चुनाव हार गए. बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट रही थी, जो उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बांकीपुर में बीजेपी को ही सियासी मात नहीं मिली. बल्कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को बांकीपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

चुनाव पर‍िणाम में जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर को इस चुनाव में 64,151 वोट मिले जबकि भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,827 वोट मिले. तीसरे नंबर पर राष्‍ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्‍ता 14,273 पाकर तीसरे नंबर पर रहीं.

चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा दो प्रत्याशियों की हो रही है, जिनकी जमानत जब्त हो गई. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की जमानत जब्त हो गई है. इन दोनों उम्मीदवारों को करारी शिकस्त मिली है.

प्रशांत ने लालू-नीतीश दोनों को हराया चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव में कुल मिलाकर 24 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे थे. जन सुराज से प्रशांत किशोर, बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी से रेखा कुमारी गुप्ता थी. इन सब के अलावा कई अन्य प्रत्याशी निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरे थे, इनमें नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव बांकीपुर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन ये दोनों ही उम्मीदवारों को प्रशांत किशोर से हार का सामना करना पड़ा.

आलम यह रहा कि दोनों ही प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई. निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार को सिर्फ 149 वोट मिले तो निर्दलीय उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव को महज 81 वोट ही मिल सके. हालांकि ये दोनों असली नीतीश कुमार और लालू यादव नहीं बल्कि उनके हमनाम थे. इस तरह से दोनों निर्दलीय उम्मीदवार की करारी हार हुई.

कौन हैं लालू और नीतीश?
निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार के हलफनामे के मुताबिक, 25 वर्षीय कुमार पेशे से ‘कंसलटेंट’ हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है. वहीं लालू प्रसाद यादव के चुनावी हलफनामे के अनुसार, 47 वर्षीय लालू यादव पेशे से किसान हैं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है.

TAGGED:CG NEWS
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Diler Kharkiya
National

चलती Range Rover पर बरसीं गोलियां! हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया बाल-बाल बचे, पोस्ट में धमकी भी वायरल

September 18, 2026
Ranchi Student Protest 1
National

JPSC Protest: CJP ने भेजी मदद, सरकार से पहली दौर की बातचीत विफल, छात्र बोले- आंदोलन रहेगा जारी

August 7, 2026
a 3 13
National

हापुड़ थाने में 25 वर्षीय सिपाही की मौत, 6 पन्नों के नोट ने बढ़ाई जांच की गुत्थी; मानसिक तनाव का भी जिक्र

September 14, 2026
RISHWAT
NewsEducationTech

रिश्वतखोरी पर छात्र का डिजिटल वार, वेबसाइट बताएगी कब-कहां और किसे दी गई रिश्वत

August 17, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?