‘नशामुक्त युवा’ से ‘विकसित भारत’ तक… CM साय ने दिया जनभागीदारी का संदेश

Woman Express
2 Min Read

रायपुर में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, युवाओं को नशे से दूर रखने पर दिया जोर

Advertisement Carousel

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर की निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देने का प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री साय ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। युवाओं को नशे से दूर रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर भी जोर

साय ने प्रधानमंत्री द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की चर्चा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो इसका सकारात्मक असर परिवार और समाज दोनों पर पड़ता है।
छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत का भी हुआ जिक्र

cm 3

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्तिSAT में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत की भागीदारी को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और खेल सहित अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की आदत और जिम्मेदारी बननी चाहिए। घर, मोहल्ले, गांव और शहर को साफ रखने में लोगों की भागीदारी से ही स्थायी बदलाव संभव है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *