Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

हेचरी बंद हुई तो शुरू कर दी पटाखों की फैक्ट्री! करनाल में छापेमारी से खुला राज, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

Woman Express
Last updated: September 16, 2026 4:53 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Karnal Illegal Firecracker Factory. 1789557427
SHARE

करनाल: जिले के मोहिदीनपुर गांव में बंद पड़ी हेचरी के अंदर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेड कर मौके से बड़ी मात्रा में तैयार पटाखों के साथ 2 क्विंटल 40 किलो गंधक और 47 किलो पोटाश बरामद किया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री संचालक के पास पटाखे बनाने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।

Advertisement Carousel
× Advertisement

बंद हेचरी में चल रहा था पटाखे बनाने का काम
पुलिस जांच में सामने आया कि मोहिदीनपुर गांव में बंद पड़ी हेचरी की जगह का इस्तेमाल पटाखे बनाने के लिए किया जा रहा था। यहां बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे मिले। कुछ पटाखे तैयार होने के बाद भी डिब्बों में पैक नहीं किए गए थे।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री कैराना गांव निवासी साहिल द्वारा चलाई जा रही थी। उसके पास पटाखे बनाने या फैक्ट्री संचालित करने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

रेड में भारी मात्रा में गंधक-पोटाश बरामद
पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें करीब 47 किलो पोटाश भरा हुआ था। इसके अलावा मौके से 2 क्विंटल 40 किलो गंधक भी बरामद की गई। पुलिस ने तैयार पटाखों और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों समेत करीब दर्जनभर लोग कर रहे थे काम
एसआई हरदीप ने बताया कि फैक्ट्री बिना किसी परमिट के संचालित की जा रही थी। यहां काम करने वालों में बच्चों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। मौके पर करीब दर्जनभर लोग लेबर के तौर पर काम करते मिले। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद पटाखों और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।हेचरी बंद हुई तो शुरू कर दी पटाखों की फैक्ट्री! करनाल में छापेमारी से खुला राज, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Calcutta High Court
National

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा पर हाई कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- CBI के जांच में सहयोग करे

May 3, 2024
Belgium PM Bart De Wever
National

भारत ने पहले ही चेताया था, यूरोप ने नहीं मानी बात… अब बेल्जियम PM बोले- हमसे हुई गलती

September 5, 2026
Petrol Diesel Price Hike
National

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया ये टैक्स

July 16, 2026
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 03T105716.059
National

Indigo Airlines: 11 साल बाद मिला इंसाफ! तीन बैग गायब होने पर इंडिगो को 1.82 लाख चुकाने का आदेश

September 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?