Advertisement Carousel

दिल्ली का चर्चित ‘शीशमहल’ बनेगा पब्लिक विजिट स्पॉट, टिकट लेकर बंगले का पूरा परिसर देख सकेंगे लोग

Woman Express
3 Min Read

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: दिल्ली की राजनीति में लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा. दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को ऐलान किया. उन्‍होंने बताया कि अगले हफ्ते से लोग टिकट लेकर इस बंगले के अंदर जा सकेंगे. सरकार ने पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने की योजना तैयार की थी. लेकिन, अब इसे आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है.

प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बंगले को जनता के सामने लाने का उद्देश्य लोगों को यह दिखाना है. कैसे पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सरकारी आवास को तरह तैयार कराया गया था.

उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. मंत्री का आरोप है कि जिस नेता ने कभी बंगला और गाड़ी नहीं लेने की बात कही थी. उसी के कार्यकाल में कई निर्माणों को मिलाकर आलीशान आवास तैयार कराया गया.

करोड़ों के पर्दे और स्मार्ट लाइटिंग की होगी चर्चा
मंत्री ने बंगले के अंदर मौजूद सुविधाओं का जिक्र करते हुए दावा किया है. उन्‍होंने कहा कि यहां महंगे पर्दे, स्मार्ट लाइटिंग और वियतनाम का मार्बल लगाया गया है. उन्होंने कहा कि अब तक इस आवास का केवल एक कमरा तस्वीरों के जरिए दिखाया जाता था. लेकिन, आम लोगों को पूरे परिसर को देखने का मौका मिलेगा.

पहले मीडिया को कराया जाएगा दौरा
प्रवेश वर्मा के मुताबिक, जनता के लिए एंट्री शुरू करने से पहले पत्रकारों को बंगले का दौरा कराया जाएगा. इसके लिए अगले दो-तीन दिनों में मीडिया को सूचना दी जाएगी. उन्होंने कहा कि टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग और प्रवेश से जुड़े दूसरे नियमों की जानकारी भी जल्द सार्वजनिक की जाएगी. सरकार अगले हफ्ते से इस व्यवस्था की शुरुआत करने की तैयारी में है.

गौरतलब है कि सिविल लाइंस के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में अरविंद केजरीवाल करीब दस साल तक रहे थे. अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *