Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

भोपाल में दर्दनाक हादसा! बिजली के पोल में उतरा करंट, छूते ही BJP नेता दिव्यऋषि तिवारी की मौत

Woman Express
Last updated: September 28, 2026 1:19 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
BHOPAL news 1 1 1
SHARE

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क पर बने डिवाइडर के बीच लगे पोल को पकड़ने से भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई. हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी ने उन्हें सीपीआर भी दिया और इसके बाद एम्स ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला भोपाल के एमपी नगर इलाके का है. जहां बीजेपी नेता दिव्यऋषि तिवारी परिवार के साथ शॉपिंग के लिए पहुंचे थे. डीबी मॉल के दूसरी ओर गाड़ी को पार्किंग में रखने के बाद वे सड़क पार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने डिवाइडर के बीचों-बीच लगे इलेक्ट्रिक पोल को पकड़ा. उन्हें तेज बिजली का झटका लगा और सड़क पर गिर गए.

घटनास्थल के पास ही हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी दौड़कर आए और उन्हें सीपीआर दिया. इसके बाद उन्हें लोगों की मदद से एम्स ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को भी करंट लगा था.

पुलिस का क्या कहना है?
जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता दिव्यऋषि तिवारी ने फोन पर बात करते-करते बिजली के खंबे को छुआ था. इस वजह से उन्हें करंट लगा. इस बिजली के झटके की कारण उनकी मौत हो गई. कल पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस बारे में परिजनों को सूचना दी गई है.

पोल के पास बेरिकेंडिग की गई
डिवाइडर के बीचों-बीच लगे इलेक्ट्रिक पोल के के आस पास थोड़ी जगह है जिसका इस्तेमाल अक्सर लोग डीबी मॉल आने और जाने के लिए करते हैं. इस घटना के बाद पोल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है. अब पुलिस जांच में जुटी है कि पोल में करंट कैसे आया? किसकी गलत है ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP TET 1788597320
NewsMADHYA PRADESH

Teachers Day पर शिक्षकों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने किया TET का ऐलान—अब ऑफलाइन होगी परीक्षा

September 5, 2026
Street Dogs Attack Child
MADHYA PRADESH

निवाड़ी में आवारा कुत्तों का आतंक! घर के पास खेल रही 3 साल की बच्ची पर झुंड ने किया हमला

September 25, 2026
webp 18 1
MADHYA PRADESH

लाठीचार्ज-वाटर कैनन पर सरकार सख्त! इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन की प्रशासनिक जांच, गृह सचिव शिल्पा गुप्ता करेंगी पड़ताल

September 10, 2026
image 2026 09 17T131229.304
MADHYA PRADESH

पेपर हाथ में आते ही मचा बवाल! LLB 4th Semester के छात्रों ने परीक्षा छोड़ी, कुलपति आवास के बाहर जमाया डेरा

September 17, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?