Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाने में कांग्रेस सांसद बने संकटमोचक, बातचीत से निकला रास्ता

Woman Express
Last updated: July 25, 2026 11:04 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Sonam Wangchuk
SHARE

Sonam Wangchuk News: एक्‍ट‍िव‍िस्‍ट सोनम वांगचुक के लंबे अनशन के समाप्त होने के पीछे कई दिनों तक चली बातचीत और राजनीतिक स्तर पर हुए प्रयासों की बड़ी भूमिका रही है. सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार और वांगचुक के बीच संवाद स्थापित करने में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने महत्वपूर्ण कड़ी का काम किया है. तन्खा वांगचुक के करीबी माने जाते हैं और पहले भी कानूनी मामलों में उनका साथ दे चुके हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

बताया जाता है कि प्रदर्शन के दौरान बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार की ओर से संपर्क साधने की कोशिशें तेज हुईं. इसके बाद वांगचुक ने अपनी कुछ प्रमुख मांगों को लिखित रूप में सरकार के सामने रखा है. इनमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल युवाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उनकी चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने की बात प्रमुख थी.

भरोसे के बाद खत्‍म किया अनशन
वांगचुक की मांगे मिलने के बाद केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की. बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी चिंताओं पर उचित स्तर पर चर्चा होगी और संबंधित मुद्दों को आगे बढ़ाया जाएगा. इस आश्वासन के बाद समाधान की दिशा में सकारात्मक माहौल बन सका.

इसी बीच विभिन्न दलों के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी वांगचुक से मुलाकात की. सांसदों ने उनसे स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग अब राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुकी है. इस लड़ाई को आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखा जा सकता है.

इन लोगों ने भी न‍िभाई बड़ी भूमिका
लद्दाख से आए सामाजिक और सामुदायिक प्रतिनिधियों ने भी वांगचुक से मुलाकात कर अनशन खत्म करने का अपील की थी. कई दौर की बातचीत और सरकार की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने अपना 26 दिन लंबा अनशन समाप्त करने का फैसला लिया. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक नई शुरुआत है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Supreme court Hearing On NEET Paper Leak 1
National

NEET परीक्षा व्यवस्था पर SC की सीधी नजर! NTA ऑफिस का दौरा कर सकते हैं जज, स्टाफ से सिस्टम तक होगी पड़ताल

September 18, 2026
lady
National

युवक फसा हसीना के जाल में : युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत , जान बचा कर भागा युवक…..

June 29, 2024
Abhijeet dipke 1
National

‘अमित शाह इस्तीफा दें’, राहुल गांधी का अभिजीत दीपके ने किया समर्थन, बोले- छात्रों पर बल प्रयोग…

July 31, 2026
Jeetu Patwari Imarti Devi
National

‘Jitu Patwari के विवादित बयान पर इमरती देवी का पलटवार: कहा- PCC चीफ पर दर्ज कराएंगे FIR’ वे माफी मांगेंगे, तब भी हम नहीं बदलेंगे

May 3, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?