Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और 500 करोड़ का AI मिशन

Woman Express
Last updated: August 15, 2026 8:39 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
fag
SHARE

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बस्तर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Advertisement Carousel
× Advertisement

अग्निवीरों को 10% आरक्षण
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले को अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

युवाओं के लिए मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग
NEET, JEE, CLAT, रेलवे, SSC, बैंकिंग, PSC और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘CG Assistance for Competitive Exam’ योजना शुरू करने की घोषणा की गई।

500 करोड़ का AI मिशन
छत्तीसगढ़ राज्य AI मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके तहत 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी। करीब 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण देने की योजना है।

रोजगार और उद्योग पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पुलिस में 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई है। शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 3,946 पदों तथा बिजली कंपनियों में 1,235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। नई औद्योगिक नीति के तहत सरकार को 8.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने और करीब 1.74 लाख रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद जताई गई।

बस्तर के विकास पर विशेष फोकस
सीएम साय ने बस्तर में बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करने, नए स्कूल खोलने, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। करीब 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ रुपये की आजीविका उन्नयन योजना तैयार किए जाने की बात भी कही गई।

TAGGED:#AI MISSION#chhatisgarh#CM VISHNU DEO SAI
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 08 06T093445.501 11zon
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स हुआ महंगा, 10 प्लाजा पर बढ़ा रेट, जानिए कहां-कहां लागू हुईं नई दरें

August 6, 2026
cyber fraud
Chhattisgarh

Raipur: इंस्टाग्राम वाले डॉक्टर ने दोस्ती की आड़ में की लाखों की ठगी, विदेश से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

June 28, 2026

Chhatisgarh : Durg मे कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ घर में घुसकर की गाली गलौज, महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 22, 2026
MAHILA1
NewsWoman Empower 1

महिला नेतृत्व में भारत से सीख लेगा लाइबेरिया, महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा नई दिल्ली

August 21, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?