Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

मटका फोड़ की तैयारी बनी जानलेवा! हाईटेंशन तार से झुलसा 13 साल का छात्र, स्कूल की सुरक्षा पर सवाल

Woman Express
Last updated: September 4, 2026 2:45 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
poster 5.jpg 1536x1152 1
SHARE

तखतपुर.माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, बरेला में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान कक्षा सातवीं का 13 वर्षीय छात्र वैभव जायसवाल हाईटेंशन 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिरने से उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. छात्र को तत्काल बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्यक्रम की तैयारी क्यों कराई गई और मटकी बांधने जैसे जोखिमपूर्ण कार्य में छात्र को क्यों लगाया गया ? साथ ही, आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूल में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. परिजनों में आक्रोश हादसे की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे. घटना को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है. उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती है. वहीं घटना के बाद बरेला और आसपास के क्षेत्र के अभिभावकों में भी नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों और छात्र संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गयाः टीआई
जरहागांव थाना प्रभारी शोभा यादव के मुताबिक घटनास्थल पर तहसीलदार और बीईओ पहुंचे थे. स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

छात्र का इलाज कराया जा रहाः प्राचार्य
वहीं स्कूल की प्राचार्य सारिका कश्यप के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इसी दौरान रस्सी बांधते समय छात्र तार की चपेट में आ गया. छात्र का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

shailja
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा की मानहानि, 2 पूर्व विधायक सहित 11 बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस, शुक्ला ने किया पलटवार, कहा– डरेंगे नहीं, सनातन रक्षक हैं…

May 20, 2024
GM
Chhattisgarh

CG SUBHA KI RAM-RAM : ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय, राजधानी में आज से शुरू होगा 3 दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव ……

June 13, 2024
CM Vishnudeo Sai 10
NewsChhattisgarh

CG NEWS: “सुशासन तिहार” का तीसरा चरण, आज से मुख्यमंत्री साय का अकास्मिक दौरा शुरू, कहीं भी उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर

May 5, 2025
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 25T103820.636
ChhattisgarhCrime

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध? मुलाकाती मोबाइल लेकर पहुंचे अंदर, VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप

September 25, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?