Chhattisgarh High Court को जल्द मिलेगा नया चीफ जस्टिस! SC कॉलेजियम ने भेजा नाम, जानिए कौन हैं जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा

Woman Express
2 Min Read

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अब जल्‍द ही नए मुख्‍य न्‍यायाधीश की नियुक्त हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा के हाई कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस कृष्‍णा राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. इस सिफारिश को 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले वर्तमान मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्‍हा को मद्देनजर रखते हुए की गई है.

Advertisement Carousel

6 अगस्‍त को होने वाली बैठक में किया विचार
6 अगस्‍त 2026 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस कृष्‍णा राम महापात्रा के नाम पर विचार किया गया. विचार-विर्मश के बाद कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को न्‍यायाधीश कृष्‍णा राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्‍य न्‍यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई. सिफारिश के बाद नियुक्ति के लिए सभी जरूरी औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरो करने के बाद जस्‍टिस कृष्‍णा राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में कार्यभार सौंपा जाएगा.

नियुक्त‍ि के बाद होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक के बाद जस्टिस कृष्‍णा राम महापात्रा के नाम की सिफारिश के बाद अब नियुक्ति के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जानी है. केंद्र सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्त‍ि प्रभावी होगी. मंजूरी के बाद बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नए मुख्‍य न्‍यायाधीश के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

जस्टिस रमेश सिन्‍हा का 4 सितंबर को होगा कार्यकाल समाप्‍त
4 सितंबर को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्‍हा सेवानिवृत्त होने वाले हैं. उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद जस्टिस कृष्‍णा राम महापात्रा को नए मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में कार्यकाल संभालेंगे. कॉलेजियम की यह सिफारिश के बाद से ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में इसे परिवर्तन प्रक्रिया का सबसे अहम चरण माना जा रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *