Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarh

CG : छत्तीसगढ़ का गौरव ,थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कोच बनीं रेणु पारीक सिन्हा

Woman Express
Last updated: May 28, 2026 4:03 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
RENU
SHARE
RENU

रायपुर की असिस्टेंट वालीबाल कोच रेणु पारीक सिन्हा को आगामी एशियाई अंडर-18 गर्ल्स वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। सिन्हा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रायपुर में असिस्टेंट वालीबाल कोच के रूप में पदस्थ हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन एक जुलाई से सात जुलाई 2026 तक थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा सिटी में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में एशिया की मजबूत टीमें भाग लेंगी।

Advertisement Carousel
× Advertisement

रेणु सिन्हा की कोचिंग, अनुशासन और खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की क्षमता को देखते हुए भारतीय टीम के कोच पद की जिम्मेदारी दी गई है। खेल एक्सपर्ट का मानना है उनके अनुभव और रणनीति का लाभ भारतीय टीम को जरूर मिलेगा। उन्होंने कई होनहार खिलाड़ियों को नेशनल लेवल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया के सभी प्रमुख देशों की टीमें शिरकत करेंगी। खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सिन्हा लंबे समय से रायपुर साई सेंटर में उभरते हुए खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रही हैं। इस नियुक्ति से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि खेल जगत में हर्ष की लहर है। यह उनकी मेहनत और बेहतरीन कोचिंग रणनीतियों पर राष्ट्रीय मुहर है।

रेणु के पति दीपेश कुमार सिन्हा रायपुर यातायात विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वे स्वयं अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी रह चुके हैं। करीब 10 वर्षों तक भारतीय वालीबाल टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। रेणु का परिवार पहले से ही खेल से जुड़ा हुआ है। दीपेश सिन्हा ने अपने खेल करियर के दौरान देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल जीत चुके हैं। खेल के प्रति समर्पण उनके परिवार से शुरू से ही है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

raipur 1 V jpg 1280x720 4g
Chhattisgarh

Raipur News: हरियाली को बढ़ावा देने स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर होगा पौधरोपण, जुलाई तक शत-प्रतिशत पौधे लगाने का लक्ष्य

July 5, 2024
Bihar Fraud Groom
Chhattisgarh

फर्जी मैरिज ब्यूरो का चौंकाने वाला खेल, नर्स से शादी कराने का झांसा देकर युवक को लगाया ₹5.65 लाख का चूना

October 12, 2026
mamta sahu 01
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

‘टीआई को पता नहीं क्या करना है’, साइबर क्राइम पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू का बड़ा बयान

August 14, 2026
cm sai 3 V jpg 1280x720 4g
Chhattisgarh

CG NEWS: ‘शबरी के बेर’ लेकर आज अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल करेगा ‘भांचा राम’ के दर्शन, करी लड्डू समेत कई उपहार करेंगे भेंट

July 13, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?