Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

CG News: असंतोष की चिंगारी या बगावत की शुरुआत? केशकाल में भाजपा के 6 पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा से मचा हड़कंप

Woman Express
Last updated: June 22, 2026 10:40 am
Woman Express
Share
2 Min Read
Untitled design 2026 06 22T083044.845
SHARE

CG News: नगर पंचायत केशकाल की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आने की चर्चा है. भाजपा के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पार्टी के 6 पार्षदों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि सभी पार्षदों ने अपना इस्तीफा भाजपा मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम को सौंप दिया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

BJP के 6 पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा से मचा हड़कंप
सूत्रों की मानें तो संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही नाराजगी और अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. यदि इस्तीफों की पुष्टि होती है तो यह भाजपा के स्थानीय संगठन के लिए बड़ा झटका माना जाएगा. नगर पंचायत की राजनीति में भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है. इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं कि एक साथ 6 पार्षदों के इस्तीफे की नौबत आ गई.

हालांकि अब तक भाजपा संगठन ने इन इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया है. मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम ने भी इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसके बावजूद केशकाल की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं. यदि सूत्रों की यह जानकारी सही साबित होती है तो आने वाले दिनों में केशकाल भाजपा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल सभी की नजरें संगठन के अगले कदम और संबंधित पार्षदों की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

RAIPUR
Chhattisgarh

यातायात डीएसपी ने 2 ट्रैफिक पुलिस का कटा चालान: ड्यूटी के दौरान बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, दोगुना फाइन वूसला

June 4, 2024
thag aarakshak
Chhattisgarh

मोबाइल चोरी कर आरक्षक के खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साथी आरक्षक ही निकला साइबर ठग, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
Madhya 4 1
Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

June 15, 2026
rppff 1536x695 1
Chhattisgarh

Reel के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर बैठा, वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल! RPF ने पुणे से आरोपी को पकड़ा

September 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?