Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Woman Express
Last updated: June 15, 2026 10:33 am
Woman Express
Share
2 Min Read
Madhya 4 1
SHARE

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने आज शाम प्रदेश के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

बारिश की गतिविधियां बढ़ने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है. प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा.

छत्तीसगढ़ में जल्द आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के आसार हैं. दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की एक्टिविटी बढ़ सकती हैं. अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एंट्री के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई हैं.

राजधानी रायपुर में कैसे रहेगा मौसम?
रायपुर शहर में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने की संभावना है. कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और मध्य हिस्से के कुछ जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलीं. हल्की से मध्यम बारिश भी हुई. वहीं उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान करीब 4 डिग्री तक बढ़ा.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

son nadi
Chhattisgarh

नदी की रेत उगलती है सोना! छत्तीसगढ़ का वो गांव जहां छलनी लेकर खजाना ढूंढने निकलते हैं लोग

August 1, 2026

Chhatisgarh : Durg मे कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ घर में घुसकर की गाली गलौज, महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 22, 2026
webp 41 1
Chhattisgarh

12 करोड़ का बिल नहीं चुकाया तो बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! अंबिकापुर निगम के 24 ठिकानों की बिजली गुल, खेल गतिविधियां प्रभावित

September 12, 2026

CG News: आपको यह जानकर हैरानी होगी की ,विश्व के Top-5 कोयला खदानों में 2 खदान छत्तीसगढ़ में… बिना ब्लास्टिंग के 100 मिलियन टन से अधिक होता है खनन

July 19, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?