Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

बस्तर से राजधानी तक रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार! ताड़ोकी-रावघाट लाइन का उद्घाटन, रायपुर में भी बड़ा ऐलान

Woman Express
Last updated: October 19, 2026 4:01 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
cm sai1
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए कल का दिन बड़ा होने वाला है. राजधानी रायपुर में रेलवे का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. कार्यक्रम में ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वे रावघाट, रायपुर और रायपुर-कुरुद ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Advertisement Carousel
× Advertisement

दो जगहों पर होगा कार्यक्रम
बताते चलें कि, यह कार्यक्रम दो जगहों पर आयोजित किया जाएगा. मेन कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन पर होगा. वहीं दूसरा कार्यक्रम रावघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा. ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन का उद्घाटन बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है. यह रेल लाइन लंबे समय से बस्तर के विकास और कनेक्टिविटी की प्रतीक्षा कर रही थी. इस लाइन के शुरू होने से रावघाट क्षेत्र के लोगों को सीधे राजधानी और अन्य बड़े शहरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

कार्यक्रम में कई सांसद होंगे शामिल
कार्यक्रम में सांसद राजीव शुक्ला, सांसद रंजीत रंजन, सांसद लक्ष्मी वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, सांसद भोजराज नाग और सांसद रूप कुमारी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.कार्यक्रम की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से होगी. रेलवे प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

वहीं, अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन भी रायपुर के आसपास के लोगों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगा. इस लाइन से अभनपुर और कुरुद के बीच यात्रा और माल ढुलाई आसान हो जाएगी. छोटे शहरों के लोगों को रोजगार और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी.

रायपुर में बनेगी इलेक्ट्रॉनिक इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी
रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी इस कार्यक्रम की एक बड़ी उपलब्धि है. इस सुविधा के निर्माण से रायपुर में इलेक्ट्रिक इंजनों की मरम्मत और रखरखाव का आधुनिक केंद्र स्थापित होगा. इससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

varnika child
Chhattisgarh

सुपर सक्रियता और तत्परता से बचपन हुआ सुरक्षित, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के त्वरित संज्ञान से मात्र 1 घंटे 30 मिनट में प्रभावी कार्रवाई

August 6, 2026
High Court
Chhattisgarh

नगरीय निकायों के कम्प्यूटर आपरेटरों को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति और वेतन भुगतान पर सरकार से मांगा जवाब

July 21, 2026
webp
Chhattisgarh

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! पेंडिंग ई-चालान से RC, फिटनेस और परमिट पर पड़ सकता है असर, 12 सितंबर को लोक अदालत

September 7, 2026

CHHATTISGARH सुशासन तिहार : दुर्ग जिले के ग्राम मुरमुंदा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, PM आवास के हितग्राही चित्रसेन से की मुलाकात, ग्रामीणों से ले रहे योजनाओं का फीडबैक…

May 20, 2025
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?