Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

चुनावी प्रचार के बीच कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला? भूपेश बघेल ने BJP को घेरा

Woman Express
Last updated: September 22, 2026 5:19 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
bhupesh hamla
SHARE

रायपुर/असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि चुनावी रैली में जाते समय उनके और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले को निशाना बनाया गया। गोगोई ने इस घटना के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

कांग्रेस के अनुसार, काफिले में भूपेश बघेल, गौरव गोगोई, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा, AICC सचिव मनोज चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। घटना के दौरान वाहनों पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

गोगोई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि वह और भूपेश बघेल नागांव में चुनावी रैली के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से सूचना दी गई थी, लेकिन स्थिति को बिगड़ने दिया गया।

गोगोई ने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा की क्षतिग्रस्त गाड़ी का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि AICC सचिव मनोज चौहान कार के अंदर थे और उनकी पसलियों पर पत्थर लगा है। साथ ही गौरव गोगोई ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी पत्थरबाज़ी की ट्रेनिंग के प्रोग्राम आयोजित कर रही है।

गोगोई ने सीएम हिमंत बिस्वा पर साधा निशाना
गौरव गोगोई ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा “यह हमारे काफिले पर हमले का स्पष्ट वीडियो है। काफिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, AICC सचिव मनोज चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा, प्रदेश के नेता और मैं स्वयं मौजूद थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम पुलिस को गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र भेज सकते हैं, लेकिन अब असम में ही पथराव करने वालों को खोजने में पूरी तरह असमर्थ होंगे। अचानक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी असमर्थता की बात करेंगे। चुनाव आयोग भी किसी तरह के तबादले या निलंबन का आदेश नहीं देगा।”

भूपेश बघेल ने भाजपा पर लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा, “आज नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के काफिले पर भाजपा के लोगों ने प्राणघातक हमला किया है। हमारी कारों पर पत्थरों से हमले हुए और कार का शीशा टूट गया। भीतर बैठे AICC के सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आई हैं।

मैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जिस कार में थे, उस पर एसिड तक फेंका गया। गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे। मोटरसाइकिलों पर काफी दूर तक हमारा पीछा भी किया गया। कुछ मोटरसाइकिलों पर भाजपा के झंडे लगे थे। बहुत से साथी घायल हुए हैं। हमने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद हम कलेक्टर और एसपी से भी मिले। आज भाजपा का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गुंडाराज का पर्दाफाश हुआ है।

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि एक सवाल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी है, क्योंकि आचार संहिता के बाद कानून-व्यवस्था चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है। भाजपा के इस हमले की वजह लोकसभा उपचुनाव में हारने का डर है। न कांग्रेस डरने वाली है और न असम की जनता। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी दिलाने का प्रस्ताव, CM साय ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

July 18, 2024
Madhya 4 1
Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

June 15, 2026
wine 1536x864 1
Chhattisgarh

शराब दुकानों में ओवररेटिंग से नकली होलोग्राम तक! छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, 4 अधिकारी सस्पेंड

September 11, 2026
duble murder
Chhattisgarh

चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?