Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

पढ़ाई के लिए भिलाई आए, चेन स्नेचिंग में पहुंचे जेल! इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: September 22, 2026 12:46 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 22T112827.625
SHARE

Bhilai: छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां इंजीनियरिंग कर रहे दो स्टूडेंट्स ने बड़ी कांड कर दिया है. पढ़ाई के नाम पर आए दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट चेन स्नेचर निकले. मामले में सुपेला पुलिस ने एक युवक और एक युवती को चेन झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

इस वजह से उठाया ये कदम
पुलिस के मुताबिक, दोनों स्टूडेंट्स मिलकर स्कूटी से घूमते हुए अक्सर महिलाओं को निशाना बनाए करते थे. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों ही आरोपी पैसों की कमी से जूझ रहे थे और शौक पूरे करने और पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए उन्होंने चोरी का ये रास्ता अपनाया. वारदात को अंजाम देने के दौरान युवती स्कूटी चलाती थी और पीछे बैठा युवक महिला के गले से चेन खींच लेता था.

चेहरे पर कपड़ा बांधकर रखते थे
वहीं, चोरी के दौरान पकड़े न जाने के लिए दोनों हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा बांधकर रखते थे.पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों को पकड़ा है. पूछताछ में दोनों ने दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है. पुलिस ने उनके पास से सोने की चेन का बचा हुआ टुकड़ा और CG-07-NN-6415 नंबर की स्कूटी बरामद कर ली है. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

62 साल की महिला को दो बार लूटा
पहली वारदात 31 जुलाई की सुबह करीब 6.32 बजे हुई. गीता देवी 62 साल अपने घर के सामने टहल रही थीं. तभी स्कूटी सवार युवक-युवती आए और उनके गले से चेन झपटकर भाग गए. पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले. वहीं, दूसरी वारदात 20 सितंबर को हुई. नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में फिर से गीता देवी को ही निशाना बनाया गया.

एक ही महिला से दो बार चेन स्नेचिंग होने पर पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच तेज की. फुटेज से स्कूटी और आरोपियों की पहचान हुई.आरोपियों की पहचान विक्की नायक 23 साल और तरूणा सिन्हा 20 साल के रूप में हुई है. दोनों फिलहाल दुर्ग के तितुरडीह में रहकर भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त हैं और सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली अकेली बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट करते थे.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

highcourt 13
Chhattisgarh

‘10 महीने से फरार, आपराधिक रिकॉर्ड भी…’ मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी कांग्रेस नेता को HC से राहत नहीं

September 5, 2026
RENU
NewsChhattisgarh

CG : छत्तीसगढ़ का गौरव ,थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कोच बनीं रेणु पारीक सिन्हा

May 28, 2026
monsoon 1
Chhattisgarh

CG Weather Update : प्रदेश के सभी संभागों में बारिश का अलर्ट जारी, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी, 22 ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार…

June 29, 2024
webp 38
Chhattisgarh

अंबिकापुर में बस यात्रियों की जेब पर डाका? तय किराए से दोगुनी वसूली की शिकायत, RTO ने दिए सख्त निर्देश

September 11, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?