Advertisement Carousel

PA की हत्या के बाद मां को मिला BJP का टिकट! हसीरानी रथ नंदीग्राम से लड़ेंगी उपचुनाव, सुवेंदु के गढ़ में दिलचस्प मुकाबला

Woman Express
2 Min Read

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर द‍िया है. पार्टी ने रेजीनगर से शाश्वर सरकार और नंदीग्राम से हसीरानी रथ को टिकट दिया है. हसीरानी सीएम सुवेंदु के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद ही चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इसे खाली करने के बाद हो रहे हैं. वहीं रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. दोनों ही नेता विधानसभा चुनाव में दो दो सीटों पर चुनकर आए थे. नियम के मुताबिक दोनों ने एक सीट छोड़ने का फैसला लिया था.

कौन हैं हसीरानी रथ?
हसीरानी रथ CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम में चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस दौरान खुद सीएम सुवेंदु भी भावुक नजर आए थे, उन्‍होंने परिवार से मुलाकात के दौरान कहा था कि वह हर हाल में उनके साथ खड़े हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चंद्रनाथ की मां को मैदान में उतारने के पीछे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

नंदीग्राम पर इस दिलचस्‍प मुकाबला
नंदीग्राम व‍िधानसभा सीट लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है. यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दल पूरी ताकत लगा रहे हैं. 2021 में ममता ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं थी. इसके बाद 2026 में भी ममता बनर्जी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *