Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

बिहार में फिर लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी के आरोप में 4 गिरफ्तार

Woman Express
Last updated: September 24, 2026 12:13 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
YEEE.jpg
SHARE

Samastipur viral video: बिहार के जमुई में हाल ही में लड़की के साथ बदसलूकी का मामला 5 दिन पुराना ही है. इस मामले में पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इन सब के बीच अब समस्तीपुर का एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ मनचले सरेराह एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हैं. उसको गालियां देते और बेड टच भी करते हैं. यह घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है. पुल‍िस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उन पर पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फ‍िर लोगों में जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि जमुई में हुई घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि इस तरह की दूसरी घटना ने न स‍िर्फ सरकार बल्कि पुलिस पर भी कई तरह के सवाल खड़े कर द‍िए हैं.

वीडियो सामने आने के बाद अब एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने खुद इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. अब देखना होगा कि इस मामले में किन किन लोगों पर कार्रवाई की जाती है. इसके साथ इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार और पुलिस की तरफ से क्‍या-क्‍या कदम उठाए जाते हैं.

कहां का है पूरा मामला?
पूरा मामला समस्तीपुर के जगतसिंहपुर गांव के बांध का है. अब तक जो जानकारी सामने आई है. उसके मुताबिक लड़की-लड़का बांध पर पहुंचे थे. वहां पर खड़े होकर वह बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंच गए. उन्‍होंने दोनों के साथ बदसलूखी शुरू कर दी. लड़के के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह वहां से भाग गया.

लड़के के भागने के बाद उन मनचलों ने लड़की के साथ गलत हरकत शुरू कर दी. वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती हुई दिख रही है. इसी दौरान जब लड़की ने अपने साथ आए युवक को अपना भाई बताया तो मनचलों ने गाली गलौज शुरू कर दी. इसके साथ ही लड़की का हाथ भी मरोड़ द‍िया.

वहीं मौजूद किसी युवक ने इस घटना को रिकॉर्ड कर ल‍िया. जिसका वीड‍ियो अब सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही वीड‍ियो सामने आने के बाद पुल‍िस एक्‍ट‍िव हो गई है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

sukhbir badal
NewsNational

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी ने हमलावर को दबोचा

August 13, 2026
sonia gandhi 1
National

सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया? प्रकाश‍ित करने से पहले रख दी ये शर्त

August 28, 2026
delhi news
National

Delhi Sleeper Bus Gangrape: स्लीपर बस गैंगरेप केस में पुलिस को मिले अहम फॉरेंसिक सबूत, अब DNA रिपोर्ट से खुलेगा राज

September 2, 2026
MP 15
National

एमपी के शिक्षकों को बड़ी राहत! ट्रांसफर में मैरिज सर्टिफिकेट की जगह वैकल्पिक दस्तावेज कर सकते हैं जमा

June 24, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?