Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Durg: जिला अस्पताल में चींटियों ने बंद कराया ऑपरेशन थिएटर, सीजेरियन से लेकर दूसरी सर्जरी प्रभावित, संक्रमण का भी खतरा

Woman Express
Last updated: July 31, 2026 2:24 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Untitled design 2026 07 31T091621.538 11zon
SHARE

Durg: दुर्ग जिला चिकित्सालय की मदर-चाइल्ड यूनिट से स्वास्थ्य व्यवस्था के बदहाली की तस्वीर सामने आई है. जहां ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां पहुंच जाने के कारण पिछले तीन दिनों से सिजेरियन डिलीवरी रोकनी पड़ी है. वहीं संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एहतियातन ओटी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सभी सीजर ऑपरेशन मेजर ओटी में शिफ्ट किए गए हैं. इसके चलते वहां पहले से तय आर्थोपेडिक और अन्य प्लांड सर्जरी भी प्रभावित हुई हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

जिला अस्पताल में चींटियों ने बंद कराया ऑपरेशन थिएटर
दरअसल, जिला अस्पताल में रोजाना औसतन पांच ऑपरेशन टालने पड़े, जबकि इमरजेंसी सर्जरी दूसरी टेबल पर जारी रखी गई. बताया जा रहा है कि अस्पताल की पुरानी इमारत, उखड़ी हुई टाइल्स और उनमें बनी दरारों के जरिए चींटियां ऑपरेशन थिएटर तक पहुंच रही थीं. वहीं, पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था में लापरवाही और भवन की तकनीकी खामियों को भी इस समस्या की बड़ी वजह माना जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित हिस्से को सील कर दिया है और पेस्ट कंट्रोल, फ्यूमिगेशन तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करा दिए हैं.

संक्रमण का भी खतरा – डॉक्टर
वहीं सिविल सर्जन आशीषण मिंज ने बताया कि संक्रमण के खतरे को पूरी तरह खत्म करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया है और सभी आवश्यक ऑपरेशन अस्पताल के दूसरे ऑपरेशन थिएटर में कराए जा रहे हैं. उन्होंने ने कहा कि फ्यूमिगेशन और तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो से तीन दिनों में मदर-चाइल्ड यूनिट का ऑपरेशन थिएटर फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा. अस्पताल प्रशासन भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए भी स्थायी समाधान पर काम कर रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

hockey
NewsChhattisgarhSports

जूनियर एशिया कप 2026: भारतीय हॉकी टीम में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन, प्रदेश का बढ़ाया मान

August 7, 2026
VISHHNU
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर: सीएम साय बोले- पर्यटन, जल संसाधन और वन विभाग मिलकर करेंगे कार्य

April 12, 2025
webp 20 1
Chhattisgarh

IGKV Paper Leak के बाद बदली पूरी परीक्षा व्यवस्था! आज से दोबारा एग्जाम, प्रश्नपत्र भेजने का तरीका भी बदला

September 7, 2026
webp 20
Chhattisgarh

Reservation पर रामदास आठवले का बड़ा बयान- ‘जातिवाद खत्म करो, हम आरक्षण छोड़ने को तैयार’; छत्तीसगढ़ में गरमाई सियासत

September 9, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?