Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

पत्नि की जिद्द दोनों को पड़ी भारी….

Woman Express
Last updated: July 3, 2024 2:58 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
photo with logo
SHARE

एक शख्‍स अपनी पत्‍नी की हसरत को पूरी करने के चक्‍कर में रुपयों को पानी की तरह बहाता चला गया, करीब 60 लाख रुपए खर्च करने के बाद जब हसरत पूरी होने का मौका आया तो मेकअप ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी, हालात यहां तक पहुंच गए कि पति और पत्‍नी को पहले लंबी पूछताछ का सामना करना पड़ा और फिर दोनों को कुछ समयांतराल में गिरफ्तार कर लिया गया, जी हां, यह मामला दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट का है|

Advertisement Carousel
× Advertisement

दरअसल, लखनऊ के मोती नगर में रहने वाली 22 वर्षीय अर्चना कौर ने जिद पकड़ ली थी कि उसे किसी भी कीमत में लखनऊ में नहीं रहना है, जिद सिर्फ लखनऊ में न रहने तक सीमित होती, तब भी उसके पति गुरुसेवक के लिए ठीक होता, लेकिन जिद की अगली शर्त यह थी कि उसे भारत के किसी भी गांव, कस्‍बे और शहर में नहीं रहना है, अर्चना कौर की हरसत कनाडा में बसने की थी और उसने अपनी यह हसरत अब खुल कर अपने पति गुरुसेवक को बता दी थी|

अपनी पत्‍नी की हसरत जानने के बाद गुरुसेवक के सपनों में भी अब कनाडा आने लगा था, कल तक पत्‍नी की जिद अब गुरुसेवक की भी हसरत बन चुकी थी | अब समस्‍या यह थी कि कनाडा में बसा कैसे जाए, तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुसेवक और अर्चना को कनाडा का वीजा नहीं मिला, जिसके बाद उन्‍होंने गैरकानूनी तरीके से कनाडा जाने का फैसला कर लिया| इसी बीच, गुरुसेवक और अर्चना की मुलाकात पीलीभीत के जगजीत सिंह उर्फ जग्‍गी से हुई|

आईजीआई एयरपोर्ट की डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि जग्‍गी ने 60 लाख रुपए के एवज में दो ऐेसे पासपोर्ट उपलब्‍ध करा दिए, जिसमें कनाडा का वीजा लगा हुआ था| इसमें पहला पासपोर्ट 67 वर्षीय हरविंदर सिंह और दूसरा पासपोर्ट हरजीत कौर के नाम पर जारी हुए था, लेकिन समस्‍या यहां खत्‍म नहीं हुई थी | पासपोर्ट में हरविंदर सिंह की उम्र 67 थी, जबकि गुरुसेवक की उम्र कुल जमा 24 साल ही थी, अब 43 साल के इस अंतर को कैसे पाटा जाए |

उन्‍होंने बताया कि उम्र के इस अंतर को पाटने के लिए गुरुसेवक ने दिल्‍ली के एक मेकअप आर्टिस्‍ट को खोज निकाला | मेकअप आर्टिस्‍ट भी जबरदस्‍त था, उसने भी गुरुसेवक को 67 साल का बना दिया, इसके बाद, अर्चना और गुरुसेवक एयरपोर्ट पहुंचे, यहां पर दोनों ने एक दूसरे से थोड़ी दूरी बना ली थी, एयरपोर्ट पर दाखिल होते समय सीआईएसएफ इंटेलिजेंस की नजर गुरुसेवक पर टिक गई| बातचीत के दौरान, गुरुसेवक की आवाज और चेहरे की स्किन ने सीआईएसएफ के शक को पुख्‍ता कर दिया |

इसी बीच, गुरुसेवक को सीआईएसएफ की गिरफ्त में फंसता देख अर्चना एयरपोर्ट से भाग खड़ी हुई. कुछ देर की पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने गुरुसेवक को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को हवाले कर दिया, वहीं पुलिस की पूछताछ के दौरान, जब अर्चना का नाम सामने आया तो उसे भी एयरपोर्ट के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ के दौरान, गुरुसेवक और अर्चना ने जो खुलासे किए उसे जान एक बार एयरपोर्ट पुलिस भी हैरान रह गई |

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Misa Bharti
National

Lalu Yadav की बेटी मीसा भारती ने PM मोदी को बताया बूढ़ा, कहा- 75 साल का हो गया और…

May 3, 2024
lady
National

युवक फसा हसीना के जाल में : युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत , जान बचा कर भागा युवक…..

June 29, 2024
CJP
National

CJP Protest: ‘संसद मार्च’ के दौरान भारी हिंसा, कई जगहों पर तोड़फोड़ के बाद FIR दर्ज, 118 पुलिसकर्मी घायल

July 21, 2026
Harnek Singh deported 1789108474
National

10 साल से फरार साइबर ठग का खेल खत्म! US से डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचा हरनेक सिंह, CBI ने एयरपोर्ट से दबोचा

September 11, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?