Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsNational

दहेज की बलि चढ़ी एक और लव स्टोरी, थाने मे शिकायत कर लौट रही पत्नी पर पति ने ब्लेड से किया हमला

Woman Express
Last updated: June 8, 2026 4:09 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
bladge
SHARE
bladge

बिहार : समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता को अपने ही पति और ससुराल वालों के जुल्म का शिकार होना पड़ा है। 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने न केवल पत्नी को घर से निकाल दिया, बल्कि दूसरी शादी करने की तैयारी में जुट गया। जब पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की हिम्मत दिखाई, तो दरिंदा पति ने महिला थाने के बाहर ही उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया।

Advertisement Carousel
× Advertisement

स्कूल के प्यार का दर्दनाक अंत
​पीड़िता यासमीन परवीन, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव की रहने वाली है ने बताया कि उसकी दोस्ती स्कूल के दिनों में मो. तबरेज से हुई थी। दोनों के घर महज 500 मीटर की दूरी पर थे। आपसी प्रेम के चलते 27 जुलाई 2025 को दोनों ने परिवार की सहमति के बिना घर से भागकर लव मैरिज की। शादी के शुरुआती दो महीने ठीक रहे लेकिन इसके बाद ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। पति और ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

​थाने से निकलते ही किया हमला
​रविवार को यासमीन को सूचना मिली कि उसका पति मो. तबरेज दूसरी शादी करने की फिराक में है। अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाने के लिए वह महिला थाना पहुंची। लेकिन जैसे ही वह थाने से बाहर निकली, घात लगाए बैठे पति, ससुर और भैंसुर ने उसे घेर लिया। बाइक पर आए ससुराल वालों ने बिना किसी डर के पीड़िता के गले पर ब्लेड से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

​
​इस पूरे मामले पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस को पीड़िता की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत का इंतजार है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ : बस्तर की अमर प्रेमगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ अब राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र पर, मोर छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल…

August 5, 2026
jpsc protest 2 1
National

JPSC-JSSC विवाद: दिशोम गुरु की पुण्यतिथि पर छात्रों का श्रद्धांजलि मार्च, 5 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे

August 4, 2026
IGCY2
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगा कोई संरक्षण

August 21, 2026
image 2024 05 04T130702.320
National

भारत की पहली महिला रेसलर Hamida Banu को समर्पित आज का Google Doodle, यहां जाने आखिर कौन थी हमीदा…

May 4, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?