रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा अन्य मंत्री और प्रमुख सचिव विकास शील के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं |

बैठक के मुख्य एजेंडे और संभावित विषय:
बाढ़ और मानसून की समीक्षा: राज्य के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत और बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता राशि वितरण पर चर्चा | किसानों के लिए खाद की उपलब्धता: खरीफ फसल के इस महत्वपूर्ण सीजन में यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने तथा वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की समीक्षा.जनकल्याणकारी योजनाएं, राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जमीनी प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा | पेसा (PESA) टास्क बैठक और वृक्षारोपण: कैबिनेट बैठक के साथ ही पेसा नियमों और राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियानों पर भी विशेष फोकस रखा गया है |
