Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
MADHYA PRADESH

इंदौर-जबलपुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी खत्म! 25 अक्टूबर से सीधी उड़ान बंद, ट्रेन-बस से करना होगा लंबा सफर

Woman Express
Last updated: October 6, 2026 2:48 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
FLIGHTS
SHARE

Indore Jabalpur Flight: मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों को झटका लगा है. इंदौर और जबलपुर के बीच चलने वाली सीधी उड़ान बंद होने वाली है. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. पहले जो सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो जाता था, अब 12-15 घंटे लगेंगे. इसके साथ ही अब ट्रेन और बस पर निर्भर रहना पड़ेगा.

Advertisement Carousel
× Advertisement

किस तारीख से बंद हो रही फ्लाइट?
इंदौर और जबलपुर के बीच रोजाना बड़ी संख्या में लोग ट्रैवल करते हैं. दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान होने से लोगों को आने-जाने में आसानी होती है, क्योंकि डेढ़ घंटे का समय ही लगता है. देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और डुमना हवाई अड्डे के बीच इंडिगो एयरलाइंस सर्विस उपलब्ध कराती है.

जबलपुर से सुबह 9.20 बजे फ्लाइट उड़ान भरती है और सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचती है. इस सफर में 1 घंटे 40 मिनट का समय लगता है. वहीं, इंदौर से शाम 16.05 बजे फ्लाइट उड़ान भरती है और शाम 5.35 बजे जबलपुर पहुंचती है. अब ये फ्लाइट 25 अक्तूबर 2026 से बंद होने वाली है. विंटर सीजन में इस फ्लाइट के शेड्यूल को नहीं रखा गया है.

ट्रेन और बस ही सहारा
जबलपुर और इंदौर के बीच फ्लाइट बंद होने से अब ट्रेन और बस ही सहारा बन गई हैं. रेलमार्ग से दूरी लगभग 530 किमी है. नर्मदा एक्सप्रेस और जबलपुर इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस है. ये ट्रेनें 12 घंटे तक का समय लेती हैं. वहीं, सड़क मार्ग की बात करें तो ये दूरी करीब 500 किमी है. बसों या दूसरे साधन से इसे कवर करने के लिए 10 घंटे से ज्यादा का वक्त लगेगा.

प्रदेश में घटती कनेक्टिविटी
एमपी में इंदौर ही ऐसा शहर है, जहां से ग्वालियर, रीवा और जबलपुर के लिए सीधी फ्लाइट थी या है. ग्वालियर के लिए उड़ान पहले ही बंद कर दी गई है. अब जबलपुर के लिए सीधी उड़ान बंद होने जा रही है. केवल रीवा के लिए ही उड़ान उपलब्ध रहेगी. भोपाल से भी सीमित शहरों के लिए उड़ान उपलब्ध है. इस तरह देखा जाए तो राज्य एयर कनेक्टिविटी घटती जा रही है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

webp 18 1
MADHYA PRADESH

लाठीचार्ज-वाटर कैनन पर सरकार सख्त! इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन की प्रशासनिक जांच, गृह सचिव शिल्पा गुप्ता करेंगी पड़ताल

September 10, 2026
INDORE 1
MADHYA PRADESH

सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, जीतू पटवारी के खिलाफ यादव समाज ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

October 4, 2026
ujjain news 1
MADHYA PRADESH

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने को लेकर तनाव! पुलिस पर पथराव, जवाब में आंसू गैस के गोले दागे गए

September 28, 2026
gune news
MADHYA PRADESH

मंत्री की सिफारिश भी नहीं आई काम? 10 बैल लेकर लौट रहे किसानों के वाहन रोके, 6 पर पशु क्रूरता की FIR

September 25, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?