Advertisement Carousel

15 घंटे के अभियान के बाद आखिरकार पुलिस को आगर नदी में मिला 8 वर्षीय कमलेश का शव…

Woman Express
1 Min Read

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोखान गांव के 8 वर्षीय बालक कमलेश तिलगाम का शव आखिरकार करीब 15 घंटे चले अभियान के बाद आगर नदी से बरामद कर लिया गया है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोस्तों के साथ खेलकर लौटते समय कड़मा नदी पार करने के दौरान कमलेश तेज बहाव में बह गया था. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की.

बुधवार को घटना स्थल से लगभग 7 किलोमीटर दूर कमड़ा गांव के पास आगर नदी में झाड़ियों के बीच बालक का शव फंसा हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई कूकदूर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *