Tips : जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, वो लोगों से सहन करना मुश्किल हो रहा है। पारा 45 के भी ऊपर चला गया है जिसके कारण लोगो का एसी के बिना रहना मुश्किल हो गया है।
कई लोग एसी चलाने के साथ ही सीलिंग फैन यानी कमरे की छत पर लगे पंखे को भी चला देते हैं। क्या इसके कोई फायदे हैं या नुकसान हैं? क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं…
क्या एसी के साथ चलाना चाहिए पंखा?
एसी के साथ ऐसे पंखा चलाने का कोई खास नियम नहीं है
पर कई लोग ऐसा करते हैं ताकि कमरे में जल्दी एसी की ठंडी हवा फैला सके
अगर आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं या नहीं भी
एसी के साथ पंखा चलाने के फायदे क्या हैं?
एसी के साथ पंखा चलाने का एक फायदा ये है
एसी की ठंडी हवा भारी होने के कारण नीचे बैठती है
पर अगर साथ में पंखा चला है, तो ये पंखा एसी की हवा को कमरे के हर कोने में फैला देता है
इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है
एसी के साथ पंखा चलाने से क्या बिजली का बिल कम आता है?
एसी के साथ जब पंख चलता है तो आपको ठंडक जल्दी लगती है
साथ ही आपको एसी को 16 पर नहीं बल्कि, आप एसी को 24 या 26 तक भी चला सकते हैं
इससे कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है और जिससे सीधे-सीधे बिजली का बिल कम होने में मदद मिल सकती है
एसी के साथ पंखा चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें?
पंखे को फुल स्पीड पर चलाने से बचें
फुल स्पीड पर पंखा चलाने से हवा कमरे के बाहर जा सकती है
इसलिए 2 या 3 नंबर तक ही फैन चलाएं








